Silver Rate Today Budget Day 1 February 2025: चांदी की कीमतों में बजट के दिन बड़ी गिरावट देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज चांदी की शुरुआत 2.74 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर हुई। चांदी के भाव में 26,273 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई। अगर बीते 2 दिनों पर नजर डाले तो चांदी का भाव सिर्फ 2 दिनों में 71000 रुपये सस्ता हो गया है। शुक्रवार को चांदी का रेट 45000 रुपये गिर गया था। अगर आज के रेट से तुलना करें तो अपने पीक लेवल से चांदी 1,34,000 रुपये तक सस्ती हुई है।
आज रविवार 1 फरवरी 2026 को देश का बजट पेश हो चुका है। आज बजट पेश होने से पहले चांदी के दाम में बड़ी गिरावट देखने को मिली। बड़े शहरों जैसे दिल्ली, मुंबई और जयपुर में चांदी का रेट करीब 3,50,000 रुपये प्रति किलो पर है। कुछ दिन पहले यही भाव 4,10,000 रुपये तक पहुंच गया था। यानी सर्राफा बाजार पहले ही बड़ी गिरावट देख चुका है। शुक्रवार को एक ही दिन में भाव करीब 45,000 रुपये प्रति किलो टूट गया। आज 26,000 रुपये से ज्यादा की गिरावट आई है। कुल मिलाकर चांदी का रेट बीते 2 ट्रेडिंग सेशन में 71000 रुपये कम हुआ है।आज के रेट से तुलना में चांदी 1,34,000 रुपये तक सस्ती हुई है, ये तुलना पीक लेवल से की गई है।
1 फरवरी 2026 को चांदी का भाव रहा अहम
बजट के दिन आमतौर पर निवेशक सतर्क रहते हैं। बड़े फैसलों से पहले मुनाफावसूली बढ़ जाती है। अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में दबाव बना रहता है और डॉलर मजबूत रहता है, तो चांदी पर और दबाव दिख सकता है।