Silver Price Today: आज गुड फ्राइडे के दिन चांदी हुई सस्ती, जानिये 3 अप्रैल का सिल्वर रेट

Silver Price Today: आज 3 अप्रैल गुड फ्राइडे के दिन चांदी के भाव में गिरावट रही। कल की तुलना में बुलियन मार्केट में चांदी का भाव करीबन 5000 रुपये प्रति किलोग्राम कम हुआ है

अपडेटेड Apr 03, 2026 पर 10:16 AM
Story continues below Advertisement
Silver Price Today: आज 3 अप्रैल को चांदी का दाम कम हुआ है।

Silver Price Today: आज 3 अप्रैल गुड फ्राइडे के दिन चांदी के भाव में गिरावट रही। कल की तुलना में बुलियन मार्केट में चांदी का भाव करीबन 5000 रुपये प्रति किलोग्राम कम हुआ है। दिल्ली, मुंबई, राजस्थान, यूपी, मध्यप्रदेश जैसे राज्यों  में चांदी का भाव 2,49,100 रुपये पर है। वहीं, दक्षिण भारतीय राज्यों में एक किलोग्राम चांदी का भाव 2,54,900 रुपये पर कारोबार कर रहा है। यहां जानिये आज शुक्रवार 3 अप्रैल को क्या रहा एक किलोग्राम चांदी का भाव।

MCX पर रेट

आज गुड फ्राइडे के कारण शेयर बाजार बंद रहेगा। शुक्रवार के दिन Multi Commodity Exchange (MCX) पर भी शेयर मार्केट की तरह ट्रेडिंग बंद रहेगी। सुबह और शाम दोनों सेशन में यह एक्सचेंज क्लोज रहने वाला है।

 


आज 3 अप्रैल की सुबह भाव गिरकर 249900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। एक दिन पहले दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत में 9,000 रुपये या 3.66 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 2,37,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। हालांकि, फिर इसमें थोड़ा सुधार आया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 69.57 डॉलर प्रति औंस है। इस साल जनवरी महीने में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये के आंकड़े को क्रॉस कर गई थी।

शुक्रवार 3 अप्रैल को बुलियन मार्केट में सिल्वर रेट

शहर एक किलोग्राम चांदी का भाव
दिल्ली 2,49,100
मुंबई 2,49,100
अहमदाबाद 2,49,100
चेन्नई 2,54,900
कोलकाता 2,49,100
हैदराबाद 2,54,900
जयपुर 2,49,100
भोपाल 2,49,100
लखनऊ 2,49,100
चंडीगढ़ 2,49,100

Gold Price Today: गुड फ्राइडे पर सोना हुआ सस्ता, चांदी का दाम भी गिरा; चेक करें नए रेट

Platinum Rate Today: गुड फ्राइडे के दिन प्लैटिनम हुआ सस्ता, जानिये 3 अप्रैल का रेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।