Silver Price Today: आज 30 मार्च को चांदी हुई सस्ती, जानिये क्या रहा सिल्वर रेट

Silver Price Today: चांदी के भाव में आज सोमवार 30 मार्च को मामूली गिरावट रही। बुलियन मार्केट में चांदी का भाव 100 रुपये तक कम हुआ है। दिल्ली की बुलियन मार्केट में चांदी का भाव 2,44,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है

अपडेटेड Mar 30, 2026 पर 10:32 AM
Story continues below Advertisement
Silver Rate: आज सोमवार 30 मार्च को चांदी सस्ती हुई है।

Silver Price Today: चांदी के भाव में आज सोमवार 30 मार्च को मामूली गिरावट रही। बुलियन मार्केट में चांदी का भाव 100 रुपये तक कम हुआ है। दिल्ली की बुलियन मार्केट में चांदी का भाव 2,44,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। अगर बीते हफ्ते शुक्रवार के भाव से चांदी के रेट की तुलना करे तो ये 4,900 रुपये अधिक है।

मुंबई, राजस्थान, यूपी, मध्यप्रदेश जैसे उत्तरी भारतीय राज्यों  में चांदी का भाव 244900 रुपये के रेट पर कारोबार कर रहा है। वहीं, दक्षिण भारतीय राज्यों में एक किलोग्राम चांदी का भाव 2,49,900 रुपये पर कारोबार कर रहा है। यहां जानिये आज सोमवार 30 मार्च को क्या रहा एक किलोग्राम चांदी का भाव।

MCX रेट


सोने-चांदी की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिली है। MCX पर 30 मार्च को सोना 0.42% गिरकर करीब 1,46,255 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला, जबकि चांदी 0.33% फिसलकर लगभग 2,27,343 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

वैश्विक बाजार में भी मेटल की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। कॉमेक्स (Comex) पर स्पॉट गोल्ड करीब 0.52% गिरकर 4,469 डॉलर प्रति औंस के आसपास ट्रेड कर रहा है, जबकि चांदी में इससे ज्यादा गिरावट देखने को मिली और यह 1.21% टूटकर 68.95 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

एक्सपर्ट के अनुसार, मिडिल ईस्ट में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और मजबूत डॉलर की वजह से सोने-चांदी पर दबाव बना हुआ है। आमतौर पर ऐसे हालात में सोना सुरक्षित निवेश माना जाता है, लेकिन इस समय डॉलर मजबूत होने से इसकी कीमतों में नरमी दिख रही है।

सोमवार 30 मार्च का सिल्वर रेट

शहर एक किलोग्राम चांदी का भाव
दिल्ली 2,44,900
मुंबई 2,44,900
अहमदाबाद 2,44,900
चेन्नई 2,49,900
कोलकाता 2,44,900
हैदराबाद 2,49,900
जयपुर 2,44,900
भोपाल 2,44,900
लखनऊ 2,44,900
चंडीगढ़ 2,44,900

Gold Price Today: सप्ताह के पहले दिन सोने में गिरावट, चांदी भी लुढ़की; ये हैं नए रेट

Platinum Rate Today: आज 30 मार्च को सस्ता हुआ प्लैटिनम, जानिये रेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।