Silver Price Today: चांदी के भाव में आज 9 मार्च को मामूली गिरावट आई है। बीते हफ्ते की तुलना में कीमतें 100 रुपये तक कम हुई है। आज सोमवार 9 मार्च को दिल्ली के बुलियन मार्केट में चांदी का भाव 2,84,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। यहां जानिये आज सोमवार 9 मार्च को क्या रहा एक किलोग्राम चांदी का भाव। पिछले हफ्ते ही चांदी की कीमत में लगभग 10,000 रुपये की गिरावट आई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव करीब 83.40 डॉलर प्रति औंस है। साल 2026 के जनवरी महीने में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गई थी।
