Silver Rate Today: शुक्रवार को महंगी हुई चांदी, जानिये 7 नवंबर का चांदी का रेट

Silver Rate Today: आज शुक्रवार को चांदी महंगी हुई है। कल की तुलना में आज 7 नवंबर को चांदी का रेट 2,100 रुपये तक चढ़ा है। लगातार तीन दिन चांदी गिरने के बाद इसमें तेजी आई है। दिल्ली में चांदी का भाव 1,52,600 रुपये पर कारोबार कर रहा है

अपडेटेड Nov 07, 2025 पर 8:46 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Silver Price Today: आज चांदी के दाम में तेजी रही।

Silver Rate Today: आज शुक्रवार को चांदी महंगी हुई है। कल की तुलना में आज 7 नवंबर को चांदी का रेट 2,100 रुपये तक चढ़ा है। लगातार तीन दिन चांदी गिरने के बाद इसमें तेजी आई है। दिल्ली में चांदी का भाव 1,52,600 रुपये  पर कारोबार कर रहा है। कल दिल्ली में चांदी का रेट 1,50,500 रुपये था। वहीं, चेन्नई में चांदी का भाव 1,65,100 रुपये पर है। चेन्नई में कल का चांदी का रेट 1,62,900 रुपये पर था।

आज महंगी हुई चांदी

इन दिनों अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी के दाम में हल्की गिरावट देखने को मिल रही है। त्योहारों के बाद घरेलू बाजार में भी इसका असर दिखा है और भाव पहले के मुकाबले कुछ कम हुए हैं। पहले जहां सोने-चांदी की मांग तेजी पर थी, अब उसमें थोड़ी कमी आई है। हालांकि, देश में अब शादी का सीजन शुरू हो चुका है, इसलिए आने वाले महीनों में चांदी की खरीदारी फिर बढ़ने की उम्मीद है। एक्सपर्ट का मानना है कि यह गिरावट अस्थायी है और लंबे समय में चांदी की कीमतों में दोबारा तेजी देखने को मिल सकती है।


क्या रहा आज चांदी का रेट

आज  शुक्रवार 6 नवंबर को दिल्ली में चांदी का रेट 1,52,600 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रहा है। दिल्ली, मुंबई, यूपी, बिहार में चांदी का रेट कल की तुलना में आज 2100 रुपये तक महंगा हुआ है।वहीं, चेन्नई और हैदराबाद में एक किलोग्राम चांदी का रेट 1,65,100 रुपये पर आ गया है। यहां भी चांदी का भाव कल की तुलना में 2000 रुपये तक चढ़ा है। दिल्ली और चेन्नई दोनों राज्यों में चांदी के भाव में करीब 12,000 रुपये का अंतर है। चेन्नई और अन्य दक्षिण भारत राज्यों में चांदी का भाव उत्तर भारत की तुलना में ज्यादा है।

1 किलोग्राम चांदी का शुक्रवार 7 नवंबर 2025 का रेट

शहर 1 किलोग्राम चांदी की कीमत रुपये में
दिल्ली 1,52,600
मुंबई 1,52,600
अहमदाबाद 1,52,600
चेन्नई 1,65,100
कोलकाता 1,52,600
गुरुग्राम 1,52,600
लखनऊ 1,52,600
बेंगलुरु 1,52,600
जयपुर 1,52,600
पटना 1,52,600
भुवनेश्वर 1,52,600
हैदराबाद 1,65,100

इंडस्ट्री में लगातार बढ़ रही है चांदी की डिमांड

आजकल चांदी की मांग बहुत तेजी से बढ़ रही है, क्योंकि अब इसका इस्तेमाल सिर्फ गहनों और बर्तनों में ही नहीं होता। आज के समय में मोबाइल फोन, कंप्यूटर चिप, इलेक्ट्रॉनिक सामान और सोलर पैनल आदि में इसका इस्तेमाल होता है। यही वजह है कि बीते एक साल में चांदी के भाव में ज्यादा तेजी आई है।

Gold Price Today: सोना फिर लुढ़का, चांदी में भी गिरावट; चेक करें लेटेस्ट रेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।