Gold Price Today: एक दिन तेजी के बाद फिर लुढ़का सोना, चांदी भी गिरी; यह है नया भाव

Gold Price Today: पुणे में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 111840 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वैश्विक स्तर पर, सोने का हाजिर भाव 3,996.93 डॉलर प्रति औंस हो गया है। सोने और चांदी की देश के अंदर कीमतों पर डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स का भी असर होता है

अपडेटेड Nov 08, 2025 पर 7:48 AM
Story continues below Advertisement
दिल्ली में 22 कैरेट का भाव 112510 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

Gold Rate Today: सोने की कीमत एक दिन तेजी देखने के बाद फिर से नीचे आई है। देश में 8 नवंबर की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत गिरकर 122160 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अन्य शहरों में भी कीमत में गिरावट है। देश के कुछ बड़े शहरों में लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है, आइए जानते हैं...

दिल्ली में सोने की कीमत

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 122730 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 112510 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


मुंबई, चेन्नई और कोलकाता

वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 112360 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 122580 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत

इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 122010 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 111840 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 111990 122160
मुंबई 111840 122010
अहमदाबाद 111890 122060
चेन्नई 111840 122010
कोलकाता 111840 122010
हैदराबाद 111840 122010
जयपुर 111990 122160
भोपाल 111890 122060
लखनऊ 111990 122160
चंडीगढ़ 111990 122160

वैश्विक स्तर पर, सोने का हाजिर भाव 3,996.93 डॉलर प्रति औंस हो गया है। गोल्डमैन सैक्स ने दिसंबर 2026 तक गोल्ड के 4,900 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच जाने का अनुमान जताया है। ANZ का मानना है कि अगले साल के मध्य तक सोना 4,600 डॉलर प्रति औंस पर होगा। डीएसपी मेरिल लिंच का भी मानना है कि गोल्ड में तेजी खत्म नहीं हुई है।

Bank Holiday: आज शनिवार को बंद रहेंगे बैंक या खुली होंगी ब्रांच, चेक करें लिस्ट

चांदी की कीमत

सोने की तरह ही दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में भी गिरावट है। 8 नवंबर को कीमत 152400 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। सोने और चांदी की देश के अंदर कीमतों पर डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स का भी असर होता है। वैश्विक बाजार में चांदी का हाजिर भाव 48.48 डॉलर प्रति औंस हो गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।