Silver Rate Today: आज शनिवार को चांदी हुई सस्ती, चेक करें 8 नवंबर का रेट

Silver Rate Today: आज शनिवार को चांदी सस्ती हुई है। कल चांदी महंगी हुई थी लेकिन आज फिर इसमें गिरावट आी है। कल की तुलना में आज 8 नवंबर को चांदी का रेट 200 रुपये तक कम हुआ है। दिल्ली में चांदी का भाव 1,52,400 रुपये पर कारोबार कर रहा है

अपडेटेड Nov 08, 2025 पर 8:44 AM
Story continues below Advertisement
Silver Rate Today: आज शनिवार को चांदी सस्ती हुई है।

Silver Rate Today: आज शनिवार को चांदी सस्ती हुई है। कल चांदी महंगी हुई थी लेकिन आज फिर इसमें गिरावट आी है। कल की तुलना में आज 8 नवंबर को चांदी का रेट 200 रुपये तक कम हुआ है। दिल्ली में चांदी का भाव 1,52,400 रुपये  पर कारोबार कर रहा है। कल दिल्ली में चांदी का रेट 1,52,600 रुपये था। चेन्नई में चांदी का भाव 200 रुपये कम होकर 1,64,900 रुपये पर है।

आज सस्ती हुई चांदी

इन दिनों अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी के दाम थोड़ा घटे हैं, जिसका असर घरेलू बाजार में भी दिख रहा है। त्योहारों के बाद चांदी की मांग कुछ कम हुई है, इसलिए कीमतों में हल्की गिरावट आई है। हालांकि अब शादी का मौसम शुरू हो गया है, जिससे आने वाले समय में चांदी की खरीद फिर बढ़ने की उम्मीद है। जानकारों का कहना है कि यह गिरावट सिर्फ कुछ समय के लिए है और आगे चलकर चांदी के भाव फिर से बढ़ सकते हैं।


आज का चांदी का रेट

आज  शनिवार 8 नवंबर को दिल्ली में चांदी का रेट 1,52,400 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रहा है। दिल्ली, मुंबई, यूपी, बिहार में चांदी का रेट कल की तुलना में आज 200 रुपये सस्ता हुआ है। चेन्नई और हैदराबाद में एक किलोग्राम चांदी का रेट 1,64,900 रुपये पर आ गया है। यहां भी चांदी का भाव कल की तुलना में 200 रुपये तक कम हुआ है। दिल्ली और चेन्नई दोनों राज्यों में चांदी के भाव में करीब 12,000 रुपये का अंतर है। चेन्नई और अन्य दक्षिण भारत राज्यों में चांदी का भाव उत्तर भारत की तुलना में ज्यादा रहता है।

1 किलोग्राम चांदी का शनिवार 8 नवंबर 2025 का रेट

शहर 1 किलोग्राम चांदी की कीमत रुपये में
दिल्ली 1,52,400
मुंबई 1,52,400
अहमदाबाद 1,52,400
चेन्नई 1,64,900
कोलकाता 1,52,400
गुरुग्राम 1,52,400
लखनऊ 1,52,400
बेंगलुरु 1,52,400
जयपुर 1,52,400
पटना 1,52,400
भुवनेश्वर 1,52,400
हैदराबाद 1,64,900

इंडस्ट्री में बढ़ी है चांदी की डिमांड

इन दिनों चांदी की डिमांड काफी तेजी से बढ़ रही है। अब इसका इस्तेमाल सिर्फ गहनों या बर्तनों में नहीं, बल्कि मोबाइल फोन, कंप्यूटर चिप, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और सोलर पैनलों में भी किया जा रहा है। इसी वजह से पिछले एक साल में चांदी की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी गई है।

Gold Price Today: सोना फिर लुढ़का, चांदी में भी गिरावट; चेक करें लेटेस्ट रेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।