Silver Price Today: रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची चांदी, जानिये बुधवार 17 दिसंबर का सिल्वर रेट

Silver Price Today: चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। चांदी के दाम अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। कल की तुलना में आज चांदी 1100 रुपये तक महंगी हुई है। चेन्नई में चांदी का रेट 2,10,900 रुपये के स्तर है

अपडेटेड Dec 17, 2025 पर 9:00 AM
Silver Price: चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है।

Silver Price Today: चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। चांदी के दाम अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। कल की तुलना में आज चांदी 1100 रुपये तक महंगी हुई है। चेन्नई में चांदी का रेट 2,10,900 रुपये के स्तर है। दिल्ली में चांदी का रेट कम होकार 1,99,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। जानिये देश के बड़े शहरों में चांदी का भाव 17 दिसंबर 2025 को क्या रहा।

17 दिसंबर को स्पॉट मार्केट में चांदी अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई थी। सुबह 7:12 बजे (IST) चांदी की स्पॉट कीमत 65.35 डॉलर प्रति औंस से ऊपर रही। एक ही दिन में कीमत करीब 2.5 फीसदी और एक हफ्ते में 5.5 फीसदी से ज्यादा बढ़ चुकी है। इस तेजी के पीछे इंडस्ट्रियल डिमांड और निवेशकों की बढ़ती रुचि बड़ी वजह मानी जा रही है।

वहीं, घरेलू बाजार में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी के वायदा भाव में हल्की गिरावट देखी गई। मंगलवार को चांदी का फ्यूचर प्राइस 1,97,650 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव से 0.53 फीसदी कम है। हालांकि, शुक्रवार 12 दिसंबर को चांदी ने MCX पर 2,01,615 रुपये प्रति किलो का ऑल-टाइम हाई बनाया था।

घरेलू सेल में गिरावट

कीमतों में तेजी के बावजूद घरेलू बाजार में चांदी की बिक्री कमजोर रही है। इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, नवंबर 2025 में चांदी की बिक्री साल-दर-साल आधार पर करीब 10 फीसदी घट गई। IBJA के आंकड़ों के अनुसार, हाल के दिनों में 999 शुद्धता वाली 1 किलो चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है।


11 दिसंबर: 1,88,281 रुपये

12 दिसंबर: 1,95,180 रुपये

15 दिसंबर: 1,93,417 रुपये

16 दिसंबर: 1,91,975 रुपये

शहरों में चांदी के दाम

देश के बड़े शहरों में चांदी की कीमतों में ज्यादा अंतर नहीं है। स्थानीय टैक्स, ज्वेलर्स के मार्जिन और ट्रांसपोर्ट खर्च के कारण मामूली फर्क दिख रहा है। चेन्नई, हैदराबाद और केरल में चांदी करीब 2,11,000 रुपये प्रति किलो बिक रही है, जबकि दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और पुणे में यह करीब 1,99,100 रुपये प्रति किलो के आसपास है।

चांदी की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं?

ऑगमोंट की रिपोर्ट के मुताबिक, निवेशकों की नजर अमेरिका के नॉन-फार्म पेरोल डेटा पर है। अगर रोजगार से जुड़े आंकड़े कमजोर रहते हैं, तो फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में जल्द कटौती कर सकता है। इससे सोना-चांदी जैसी कीमती मेटल को फायदा मिलता है। इसके अलावा, भारत में पेंशन फंड्स को अब गोल्ड और सिल्वर ETF में निवेश की अनुमति मिल गई है। पेंशन फंड अपने एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) का 5 फीसदी तक गोल्ड और सिल्वर ETF में निवेश कर सकेंगे। इससे चांदी में निवेश की मांग और बढ़ सकती है।

आगे क्या रहेगा रुझान?

रिपोर्ट के अनुसार बाजार मान रहा है कि जनवरी में फेड ब्याज दरों को स्थिर रख सकता है और अगले साल दो बार कटौती की संभावना है। ऐसे में आने वाले दिनों में चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव के साथ मजबूती बने रहने की उम्मीद जताई जा रही है।

बुधवार 17 दिसंबर 2025 को चांदी का रेट

शहर 1 किलोग्राम चांदी की कीमत रुपये में
दिल्ली 1,99,000
मुंबई 1,99,000
अहमदाबाद 1,99,000
चेन्नई 2,10,900
कोलकाता 1,99,000
गुरुग्राम 1,99,000
लखनऊ 1,99,000
बेंगलुरु 1,99,000
जयपुर 1,99,000
पटना 1,99,000
भुवनेश्वर 1,99,000
हैदराबाद 2,10,900

Gold Price Today: सप्ताह के पहले दिन सोना लुढ़का, चांदी भी गिरी; चेक करें नए रेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।