Silver Price Today: चांदी के भाव में आज बड़ी गिरावट आई है। आज दिल्ली की बुलियन मार्केट में चांदी का भाव 2,80,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। वहीं, दक्षिण भारतीय राज्यों में एक किलोग्राम चांदी का भाव 2,90,000 रुपये को पार क चुका है। यहां जानिये आज गुरुवार 12 मार्च को क्या रहा एक किलोग्राम चांदी का भाव।
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अब भारत के सर्राफा बाजार पर भी दिखने लगा है। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी टकराव के कारण सोने और चांदी की कीमतों में तेजी आई लेकिन फिर गिरावट आने लगी। निवेशक अनिश्चित माहौल में सुरक्षित निवेश की ओर रुख कर रहे हैं, जिसकी वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के भाव में बदलाव आ रहा है।
दरअसल यह तनाव 28 फरवरी 2026 को उस समय शुरू हुआ था, जब अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान पर एयर स्ट्राइक की थी। इसके जवाब में ईरान ने भी इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया। इसके बाद से पूरे मिडिल ईस्ट में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।
इस टकराव का असर अब वैश्विक बाजारों में साफ दिखाई दे रहा है। अब इस संघर्ष को शुरू हुए 10 दिनों से ज्यादा हो चुका है, लेकिन हालात अभी भी सामान्य नहीं हुए हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
गुरुवार 12 मार्च को ये रहा चांदी का भाव