Silver Rate Today: चांदी के भाव में आज कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। देश की राजधानी दिल्ली में एक किलो चांदी ₹2.70 लाख के भाव में बिक रही है। एक दिन पहले चांदी के भाव प्रति किग्रा ₹15 हजार ऊपर चढ़े थे। इस पूरे महीने की बात करें तो अप्रैल में उठा-पटक के साथ अब तक एक किलो चांदी ₹20 हजार ऊपर चढ़ चुकी है। बता दें कि गोल्ड की तरह चांदी भी भारत में सबसे अधिक खरीदी जाने वाली और पसंदीदा निवेश में से एक है। भारत में चांदी अलग-अलग तरीके से खरीदी जाती है जैसे कि आप चांदी के सिक्के, सिल्वर बार, ज्वैलरी, चांदी की मूर्तियां और चांदी के बर्तन खरीद सकते हैं। चांदी में निवेश करने से पहले इसके मौजूदा रेट को जानना जरूरी है।
