Silver Price Today: जनवरी 29 को नए पीक पर सिल्वर, ये रहा 1 किलोग्राम चांदी का रेट

Silver Rate Today: आज गुरुवार 29 जनवरी को चांदी का भाव नए पीक पर पहुंच गया है। चेन्नई, दिल्ली, मुंबई, केरल, यूपी में चांदी का रेट 4 लाख रुपये हो गया है। देश दक्षिण भारतीय राज्यों में 1 किलोग्राम चांदी का भाव 4,25,000 रुपये पर है

अपडेटेड Jan 29, 2026 पर 11:39 AM
Story continues below Advertisement
Silver Rate Today: आज गुरुवार 29 जनवरी को चांदी का भाव नए पीक पर पहुंच गया है।

Silver Price Today: आज गुरुवार 29 जनवरी को चांदी का भाव नए पीक पर पहुंच गया है। चेन्नई, दिल्ली, मुंबई, केरल, यूपी में चांदी का रेट 4 लाख रुपये हो गया है। देश दक्षिण भारतीय राज्यों में 1 किलोग्राम चांदी का भाव 4,25,000 रुपये पर है। आने वाले समय में सोने-चांदी की कीमतों में और तेजी देखने को मिल सकती है।

29 जनवरी की सुबह चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल देखने को मिला। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी पहली बार 119 डॉलर प्रति औंस के नए रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई। इसके बाद हल्की गिरावट के साथ यह 117 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी, जो पिछले दिन के मुकाबले करीब 3.5 फीसदी ज्यादा है। इस तेजी की बड़ी वजह अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व का ब्याज दरों में कोई बदलाव न करना माना जा रहा है।

भारत में भी चांदी ने इतिहास रच दिया। MCX पर 29 जनवरी को चांदी पहली बार 4 लाख रुपये प्रति किलो के पार निकल गई। सुबह करीब 9:44 बजे यह 4,02,792 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही थी, जो पिछले बंद भाव से 4.5 फीसदी ज्यादा है।


इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 28 जनवरी को चांदी का भाव 3,58,267 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया था, जो एक दिन पहले की तुलना में करीब 4 फीसदी ज्यादा था।

चांदी क्यों महंगी हो रही है?

वैश्विक स्तर पर बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव और टैरिफ को लेकर अनिश्चितता इसकी बड़ी वजह है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा पर 100 फीसदी टैरिफ लगाने की चेतावनी दी है। इसके अलावा दक्षिण कोरिया की कारों, दवाओं और लकड़ी पर भी 25 फीसदी टैरिफ बढ़ाया गया है। इससे निवेशकों में चिंता बढ़ी है और वे सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं।

बाजार जानकारों का कहना है कि जब आर्थिक और राजनीतिक अनिश्चितता बढ़ती है, तो सोना-चांदी जैसे सुरक्षित विकल्पों की मांग बढ़ जाती है। साथ ही एशिया और यूरोप में नए निवेशक तेजी से सोना और चांदी खरीद रहे हैं, जिससे कीमतों को और सहारा मिल रहा है।

आज गुरुवार 29 जनवरी 2026 भारत के प्रमुख शहरों में चांदी के दाम

शहर 1 किलोग्राम चांदी की कीमत रुपये में
चेन्नई 4,25,000
मुंबई 4,10,000
दिल्ली 4,10,000
कोलकाता 4,10,000
बेंगलुरु 4,10,000
हैदराबाद 4,25,000
केरल 4,25,000
पुणे 4,10,000
अहमदाबाद 4,10,000

Gold Price Today: सोने की चमक और बढ़ी, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव चढ़कर ₹162110 पर; चांदी भी तेज

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।