Silver Rate Today: जनवरी 27 को महंगी हुई चांदी, जानिये 1 किलोग्राम चांदी का रेट

Silver Rate Today: आज मंगलवार 27 जनवरी को चांदी के भाव में तेजी आई है। दिल्ली में 1 किलोग्राम चांदी का भाव 3,60,100 रुपये पर है। वहीं, चेन्नई में एक किलोग्राम चांदी का रेट 3,75,100 रुपये पर है। एनालिस्ट्स का मानना है कि आने वाले समय में सोने की कीमतों में और तेजी देखने को मिल सकती है

अपडेटेड Jan 27, 2026 पर 9:48 AM
Story continues below Advertisement
Silver Rate: चांदी की कीमतें एक बार फिर रिकॉर्ड स्तर पर है।

Silver Rate Today: आज मंगलवार 27 जनवरी को चांदी के भाव में तेजी आई है। दिल्ली में 1 किलोग्राम चांदी का भाव 3,60,100 रुपये पर है। वहीं, चेन्नई में एक किलोग्राम चांदी का रेट 3,75,100 रुपये पर है। एनालिस्ट्स का मानना है कि आने वाले समय में सोने-चांदी की कीमतों में और तेजी देखने को मिल सकती है। जहां, घरेलू बाजार में चांदी 3,60,100 रुपये प्रति किलो के स्तर पर कारोबार कर रही है, वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का भाव 113.46 डॉलर प्रति औंस के आसपास है।

सोसाइटी जनरल का अनुमान है कि साल के अंत तक सोना 6,000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है, जबकि मॉर्गन स्टेनली का कहना है कि मजबूत हालात में सोना 5,700 डॉलर प्रति औंस तक भी जा सकता है। इसकी बड़ी वजह अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद है। अगर फेडरल रिजर्व दरें घटाता है, तो निवेशक सोने-चांदी जैसे सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर ज्यादा रुख कर सकते हैं। फेड की अहम बैठक 27-28 जनवरी को होने वाली है, जिस पर बाजार की नजर टिकी है।

आज मंगलवार 27 जनवरी 2026 भारत के प्रमुख शहरों में चांदी के दाम

शहर 1 किलोग्राम चांदी की कीमत रुपये में
चेन्नई 3,75,100
मुंबई 3,60,100
दिल्ली 3,60,100
कोलकाता 3,60,100
बेंगलुरु 3,60,100
हैदराबाद 3,75,100
केरल 3,75,100
पुणे 3,60,100
अहमदाबाद 3,60,100


Gold Price Today: सोने की चमक और बढ़ी, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव चढ़कर ₹162110 पर; चांदी भी तेज

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।