Silver Rate Today: आज बुधवार 28 जनवरी को चांदी के भाव में तेजी आई है। देश में 1 किलोग्राम चांदी का भाव 4,00,000 रुपये पहुंच चुका है। चेन्नई में चांदी का रेट 4 लाख रुपये हो गया है। वहीं दिल्ली में सिल्वर रेट 3,80,000 रुपये पर पहुंच गया है। आने वाले समय में सोने-चांदी की कीमतों में और तेजी देखने को मिल सकती है।
चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। 28 जनवरी को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स पर चांदी करीब 7.91 फीसदी चढ़कर 114 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। इससे पहले सोमवार को चांदी ने 117 डॉलर प्रति औंस का स्तर भी छू लिया था। इस तेजी के पीछे भू-राजनीतिक तनाव और इंडस्ट्रियल डिमांड का बढ़ना बड़ी वजह मानी जा रही है।
घरेलू बाजार की बात करें तो MCX पर चांदी के वायदा भाव ने बुधवार को रिकॉर्ड स्तर पर शुरुआत की। चांदी 3,80,200 रुपये प्रति किलो के ऑल-टाइम हाई पर खुली, जो पिछले बंद भाव से करीब 5 फीसदी ज्यादा है। इससे एक दिन पहले 27 जनवरी को चांदी 3,69,000 रुपये प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंची थी।
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 27 जनवरी को शाम 6:30 बजे चांदी का भाव 3,44,564 रुपये प्रति किलो रहा। यह पिछले दिन के मुकाबले करीब 8.45 फीसदी की बढ़त है। देश के बड़े शहरों में चांदी के दाम लगभग एक जैसे रहे, जिसमें मामूली फर्क टैक्स और लोकल खर्चों की वजह से देखा गया।
एक्सपर्ट का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय तनाव चांदी की कीमतों को सहारा दे रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा और दक्षिण कोरिया से जुड़े टैरिफ को लेकर कड़े बयान दिए हैं। इससे निवेशकों में अनिश्चितता बढ़ी है और वे सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं।
ऑगमोंट बुलियन की रिपोर्ट के मुताबिक, चांदी ने पहले ही 100 और 107 डॉलर के लक्ष्य हासिल कर लिए हैं। आगे चलकर कीमतें थोड़ी स्थिर हो सकती हैं, लेकिन फिर 120 डॉलर प्रति औंस तक जाने की संभावना बनी हुई है। फिलहाल 103 डॉलर को मजबूत सपोर्ट माना जा रहा है।
आज बुधवार 28 जनवरी 2026 भारत के प्रमुख शहरों में चांदी के दाम