Silver Price Today: चांदी के भाव में आज 11 मार्च को तेजी रही। कल की तुलना में कीमतें 10000 रुपये से ज्यादा बढ़ चुकी है। आज मंगलवार 10 मार्च को दिल्ली के बुलियन मार्केट में चांदी का भाव 2,90,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। वहीं, दक्षिण भारतीय राज्यों में एक किलोग्राम चांदी का भाव 3,00,000 रुपये के ऊपर जा चुका है। यहां जानिये आज बुधवार 11 मार्च को क्या रहा एक किलोग्राम चांदी का भाव।
मिडिल ईस्ट में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारत में सोने-चांदी के भाव में तेजी दिखी आज। यह तनाव 28 फरवरी 2026 को शुरू हुआ था, जब अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर एयर स्ट्राइक की। इसके जवाब में ईरान ने भी मिसाइल और ड्रोन से इजरायल पर हमला किया। इस टकराव की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें बढ़ी हैं। अब ये लड़ाई शुरू हुए 10 दिन से ज्यादा हो चुका है।
बुधवार 11 मार्च को ये रहा चांदी का भाव