Silver Price Today: आज बुधवार 29 अप्रैल को चांदी के भाव में फिर मामूली गिरावट रही। बुलियन मार्केट में चांदी का रेट आज सुबह लाल निशान में रहा। चांदी का भाव पिछले कुछ दिनों से एक सीमित रेन्ज में ही कारोबार कर रहा है। देश के ज्यादातर राज्यों के बुलियन मार्केट में चांदी का भाव 2,59,900 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। यहां जानिये आज बुधवार 29 अप्रैल का सिल्वर रेट।
दिल्ली, मुंबई समेत देश के बड़े शहरों में चांदी का रेट
दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, कोलकाता, यूपी, बिहार, चंडीगढ़ आदि जगहों पर चांदी का भाव 2,59,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है।
चेन्नई और हैदराबाद में सिल्वर रेट
चेन्नई और हैदराबाद में चांदी का रेट करीब 2,69,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है। दक्षिण भारत में कीमतें उत्तर भारत के राज्यों की तुलना में ज्यादा रहती है।
बुधवार 29 अप्रैल को बुलियन मार्केट में ये रहा सिल्वर रेट
इंटनेशनल मार्केट में चांदी का रेट
सोने और चांदी की कीमतों में आज हल्की तेजी देखने को मिली। MCX पर सोना बुधवार को 0.05% बढ़कर करीब 1,48,610 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी भी 0.28% की बढ़त के साथ करीब 2,38,018 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है।
हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तस्वीर थोड़ी अलग है। कॉमेक्स (Comex) पर सोना 0.19% गिरकर करीब 4,685 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जबकि चांदी भी कमजोरी के साथ नीचे फिसली। बाजार पर फिलहाल पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव और डॉलर की मजबूती का असर दिख रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में सोने-चांदी की कीमतें डॉलर और कच्चे तेल के रुख के अनुसार आगे बढ़ेंगी।