Silver vs Gold: भले ही इस साल सिल्वर की कीमत अपने हाई लेवल से काफी गिरी हो, लेकिन लंबे समय में चांदी, सोने से बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। फाइनेंस रिसर्च की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सिल्वर ने पिछले पांच सालों में 27% की कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट (CAGR) हासिल की है, जिससे यह इस अवधि में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला प्रमुख एसेट क्लास बन गया है। हालांकि, जनवरी में लगभग $122 तक पहुंचने के बाद, यह मेटल 2026 के अपने हाई लेवल से 48% नीचे आ गया है।
