कई प्रीमियम महंगे फोन में आप बिना किसी सिम कार्ड को लगाए बना आप नंबर का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा e-Sim की वजह से हो सकता है। यूजर्स इस एम्बेडेड सिम टेक्नोलॉजी के जरिये बिना सिम कार्ड लगाए नंबर का इस्तेमाल कर सकते हैं। गूगल इस साल ई-सिम पर चलने वाले और Android फोन लॉन्च करेगा। Google के मुताबिक इस नए सपोर्ट सिस्टम से ग्राहक अपने डिवाइस पर सर्विस को वर्चुअली ट्रांसफर कर सकते हैं। ये GSMA के बनाए ग्लोबल स्टैंडर्ड के मुताबिक बनाया गया है। हालांकि, e-SIM की तकनीक एंड्रॉयड और आईफोन दोनों के लिए है और ये महंगे प्रीमियम फोन जैसे Pixel 2 और iPhone XS सीरीज में मिल रही है। ये तकनीक भारत से ज्यादा विदेशों में ज्यादा चलन में है। अब देश में जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया e-SIM की सर्विस दे रहे हैं।
ई-सि में ट्रे की जरूरत नहीं होती जिससे फोन में स्पेस बचता है। ये सिम 4जी और 5जी नेटवर्क को सपोर्ट करती है। इसे इस्तेमास करने के लिए आपके फोन में डुअल सिम की जरूरत होती है। ई-सिम में मोबाइल नेटवर्क बदलना आसान होता है। आप टेंपररी दूसरे नेटवर्क में बदल सकते हैं। एक बार में एक ई-सिम पर अधिकतम 5 वर्चुअल सिम कार्ड को स्टोर कर सकते हैं। यानी, अगर आपको किसी नेटवर्क से दिक्कत है तो आप तुरंत दूसरे नेटवर्क पर स्विच कर सकते हैं। सिम के लिए ट्रे की जरूरत खत्म होने से फोन में काफी स्पेस बच जाता है जिसका इस्तेमाल स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी मोबाइल में नए फीचर्स को एड करने में इस्तेमाल कर सकती है।
अभी इन फोन में मिलती है ये सर्विस
e-SIM की सर्विस प्रीमियम मोबाइले में मिल रही है। Google, Apple, सैमसंग के फ्लैगशिप स्मार्टफोन, मोटोरोला और ओप्पों के कुछ फोन में मिल रही है।
ये टेलिकॉम कंपनियां दे रही है e-SIM
देश में जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया ई-सिम की सर्विस दे रहे हैं। अपनी एक्टिव सिम को बदलने के लिए e-SIM में बदलने के लिए आपको अपने टेलिकॉम स्टोर में जाना होगा।