SIP Calculator ₹5000 Per Month: क्या आप भी आने वाले कुछ सालों में ₹10 लाख का फंड बनाना चाहते है? आप सोचते तो है पर आपको ये समझ नहीं आता है कि इसके लिए क्या करें? आप एक बार में ज्यादा पैसा भी नहीं लगाना चाहते हैं। अगर ये सभी सवाल आपको पपरेशान कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है।
आप हर महीने के सिर्फ ₹5,000 की बचत करके ₹10 लाख का बड़ा फंड तैयार कर कर सकते हैं। म्यूचुअल फंड में एसआईपी करना इसके लिए सबसे बेहतरीन तरीका है। लंबी अवधि में म्यूचुअल फंड्स का औसतन 12% का रिटर्न माना जाता है। आइए समझते हैं कि इस लक्ष्य को हासिल करने में आपको कितना समय लगेगा।
₹10 लाख का फंड बनने में कितना समय लगेगा?
यदि आप हर महीने ₹5,000 की एसआईपी करते हैं और उस पर आपको सालाना औसतन 12% का अनुमानित रिटर्न मिलता है, तो आपको ₹10 लाख का फंड बनाने में लगभग 8 साल 10 महीने यानी करीब 9 साल का समय लगेगा। वैसे अगर मार्केट का हाल ठीक रहा और अच्छा प्रदर्शन किया तो आपका लक्ष्य समय से पहले भी हासिल हो सकता है।
अगर रिटर्न बढ़ा तो कितना जल्दी पूरा होगा लक्ष्य?
शेयर बाजार के प्रदर्शन के आधार पर अगर आपका रिटर्न बढ़ता है, तो आपका यह लक्ष्य और जल्दी हासिल हो सकता है:
12% रिटर्न पर: लगभग 8 साल 10 महीने
15% रिटर्न पर: लगभग 7 साल 9 महीने (कुल निवेश: ₹4,65,000)
18% रिटर्न पर: लगभग 6 साल 11 महीने (कुल निवेश: ₹4,15,000)
Step-Up SIP: लक्ष्य को और तेजी से पाने का स्मार्ट तरीका
अगर आप हर साल अपनी एसआईपी की रकम में सिर्फ 10% का इजाफा करते हैं जैसे- पहले साल ₹5,000/महीना, दूसरे साल ₹5,500/महीना और तीसरे साल ₹6,050/महीना तो 12% वार्षिक रिटर्न के हिसाब से आपका ₹10 लाख का लक्ष्य महज 6 साल 8 महीने में ही पूरा हो जाएगा!
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।