SIP Calculator: अगर आप करोड़पति बनना चाहते हैं तो आपको कुछ पैसे निवेश करने होंगे। करोड़पति बनने के लिए आपको सही तरीके और समय पर निवेश करना होगा। यहां आपको शेयर मार्केट में निवेश नहीं करना है। SIP एक ऐसा तरीका है जो आपके करोड़पति बनने के सपने को पूरा कर सकता है। SIP में लंबे समय में निवेश करके आप एक बड़ा फंड खड़ा कर सकते हैं। लंबे पीरियड तक निवेश का फायदा यह है कि इसमें कंपाउंडिंग के जरिए भारी रिटर्न कमाया जा सकता है। अगर आप भी भविष्य के लिए सुरक्षित निवेश करना चाहते हैं तो अपना निवेश कम उम्र से शुरू कर सकते हैं।
