क्या आप म्यूचुअल फंड की स्कीम में SIP के जरिए इनवेस्ट करते हैं? अगर हां तो इस बात की ज्यादा उम्मीद है कि आपने SIP पेमेंट की तारीख के बारे में ज्यादा नहीं सोचा होगा। कई लोग खास तारीख को SIP का पेमेंट चाहते हैं। JM Financial Mutual Fund ने मंथली SIP के लिए 'any day' फैसिलिटी शुरू की है। उसने किसी दिन daily SIP और STP की भी इजाजत दी है। इससे पहले यह फंड हाउस 1 तारीख से लेकर 28 तारीख के बीच किसी दिन मंथली SIP की फैसिलिटी देता था। कुछ दूसरे फंड हाउस भी सिप की तारीख सेलेक्ट करने की सुविधा देते हैं।
