Get App

बड़े काम की है SIP, गलतफहमियों से कहीं ना छूटे निवेश का मौका

योर मनी आज आपकी SIP को लेकर सारी गलत घारणाएं बदलेगा। क्योंकिं बडे काम की है SIP!

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 20, 2019 पर 1:05 PM
बड़े काम की है SIP, गलतफहमियों से कहीं ना छूटे निवेश का मौका

निवेश की राह बडी आसान होती है। लेकिन आसानी से होने वाला काम ही अकसर सबसे कठिन लगता है क्योंकि हम समझते हैं SIP निवेश का बेहद सरल जरिया है। लेकिन निवेशक या तो इस समझ नही पाते और अगर समझते हैं तो निवेश शुरु नही कर पाते। योर मनी आज आपकी SIP को लेकर सारी गलत घारणाएं बदलेगा। क्योंकिं बड़े काम की है SIP!

SIP पर गलतफहमियां

एक बार शुरू करने पर SIP रोकी नहीं जा सकती हैं। SIP की किस्त टाल नहीं सकते हैं। छोटी अवधि में SIP निवेश से बड़े रिटर्न की उम्मीद होती है। लंबी अवधि का निवेश होने पर SIP की समीक्षा जरूरी नहीं है। SIP निवेश के लिए अलग से KYC की जरूरत होती है।

इसके अलावा SIP करने पर फंड का चुनाव महत्वपूर्ण नहीं है। बाजार की तेजी में SIP शुरू करना सही नहीं होता है। सिर्फ छोटे-मझौले निवेशकों के लिए ही SIP अच्छा होता है। SIP वाले फंड में एकमुश्त निवेश का मुमकिन ना होना। टैक्स सेवर फंड में 3 साल बाद पूरी रकम निकालना मुमकिन है।

एसआईपी पर जानकारी देने और प्रश्नों का जवाब देने के लिए सीएनबीसी-आवाज़ के साथ आनंदराठी वेल्थ मैनेजमेंट के डिप्टी CEO फिरोज अजीज जुड़़े हैं।

सवालः मेरी उम्र 26 साल है। मुझे 10 साल में 20 लाख चाहिए। मेरा लक्ष्य पसंदीदा गाड़ी खरीदना है। पिछले 1 साल से SIP के जरिए निवेश कर रहा हूं।

मेरे निवेश पोर्टफोलियो के रूप में SBI Emerging Bluechip direct growth में 1000 रुपये। Kotak Standard Multicap direct growth में 1000 रुपये। Mirae Asset Emerging Bluechip direct growth में 1000 रुपये और HDFC Small Cap fund में 1000 रुपये का निवेश किया है। इसके अलावा PPF में हर महीने 2,000 का निवेश किया है। अब 1 लाख रुपये का एकमुश्त निवेश करना है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें