ये 6 बैंक ग्राहकों को ऑफर कर रहे हैं ग्रीन एफडी, दे रहे हैं 8% का ब्याज

Green Fixed Deposits: ग्रीन फिक्स्ड डिपॉजिट (GFD) नियमित फिक्स्ड डिपॉजिट से अलग होती हैं। जीएफडी का पैसा उन योजनाओं में लगाया जाता है जो ग्रीन एनर्जी से जुड़ी होती हैं। ग्रीन एफडी देने वाले बैंकों की गिनती में एयू स्मॉल फाइनेंस, बैंक ऑफ बड़ौदा, इंडियन ओवरसीज बैंक, एसबीआई जैसे कई बैंक शामिल हैं। ये बैंक ग्रीन एफडी पर 5.7 फीसदी से लेकर 8 प्रतिशत की ब्याज ऑफर कर रहे हैं

अपडेटेड Mar 27, 2024 पर 7:00 AM
ये बैंक ग्रीन एफडी पर 5.7 फीसदी से लेकर 8 प्रतिशत की ब्याज ऑफर कर रहे हैं।

Green Fixed Deposits: ग्रीन फिक्स्ड डिपॉजिट (GFD) नियमित फिक्स्ड डिपॉजिट से अलग होती हैं। जीएफडी का पैसा उन योजनाओं में लगाया जाता है जो ग्रीन एनर्जी से जुड़ी होती हैं। इसमें रिन्यूअबल एनर्जी, स्वच्छ परिवहन, टिकाऊ जल और अपशिष्ट प्रबंधन, ऊर्जा दक्षता, जलवायु परिवर्तन अनुकूलन, प्रदूषण की रोकथाम और नियंत्रण आदि शामिल होती हैं। ग्रीन एफडी देने वाले बैंकों की गिनती में एयू स्मॉल फाइनेंस, बैंक ऑफ बड़ौदा, इंडियन ओवरसीज बैंक, एसबीआई जैसे कई बैंक शामिल हैं। ये बैंक ग्रीन एफडी पर 5.7 फीसदी से लेकर 8 प्रतिशत की ब्याज ऑफर कर रहे हैं। सभी बैंक अलग-अलग टाइम पीरियड की ग्रीन एफडी ग्राहकों को ऑफर कर रहे हैं।

अनिवासी भारतीय (NRI) और NHAI निवेशक सभी जीएफडी में निवेश करने के लिए पात्र हैं। नियमित एफडी की तुलना में कई मामलों में जीएफडी में दरें थोड़ी कम होती हैं। यहां वे बैंक हैं जो सभी पीरियड की जीएफडी पर उच्चतम ब्याज दर ऑफर करते हैं। ये डेटा 20 मार्च 2024 तक का है, जो BankBazaar से लिया गया है।

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक


एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक में जीएफडी पर 6.75 प्रतिशत से 8 प्रतिशत तक ब्याज दे रहा है। बैंक 12 से 120 महीने तक की ग्रीन एफडी ऑफर कर रहा है।

बैंक ऑफ बड़ौदा

ग्रीन एफडी पर ब्याज दरें 6.40 प्रतिशत से 7.15 प्रतिशत तक हैं। बैंक 12 महीने से 2,201 दिन एफडी दे रहा है।

इंडियन ओवरसीज बैंक

सार्वजनिक क्षेत्र का यह बैंक 999 दिनों की पीरियड की GFD दे रहा है। बैंक इस पर ब्याज 6.8 प्रतिशत दे रहा है।

भारतीय स्टेट बैंक

भारतीय स्टेट बैंक ग्रीन एफडी पर 6.40-6.65 प्रतिशत का ब्याद दे रहा है। ये 1,111 से 2,222 दिनों तक की एफडी दे रहा है।

साउथ इंडियन बैंक

साउथ इंडियन बैंक ग्रीन एफडी पर 6.5 फीसदी का ब्याज दे रहा है। बैंक 66 महीने की ग्रीन एफडी दे रहा है।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया

ये बैंक में ग्रीन डिपॉजिट पर ब्याज दरें 5.70 फीसदी से लेकर 5.85 फीसदी तक दे रहा है। बैंक 1,111 से 3,333 दिन की एफडी दे रहा है।

Paytm FASTag यूजर्स आज सबसे पहले ले नया फास्टैग, ये है 39 बैंकों के लिंक, जहां से सकते हैं आप

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।