PPF, NSC और सुकन्या समृद्धि योजना का बढ़ेगा इंटरेस्ट? 31 मार्च तक होगा ऐलान

Small Saving Scheme: सरकार जल्द ही छोटी बचत योजनाओं जैसे PPF, NSC और सुकन्या समृद्धि योजना की ब्याज दरों में बदलाव को लेकर बड़ा फैसला ले सकती है। क्या इस बार बढ़ेंगी ब्याज दरें

अपडेटेड Mar 27, 2026 पर 6:48 PM
Small Saving Scheme: सरकार जल्द ही छोटी बचत योजनाओं जैसे PPF, NSC और सुकन्या समृद्धि योजना की ब्याज दरों में बदलाव को लेकर बड़ा फैसला ले सकती है।

Small Saving Scheme: सरकार जल्द ही छोटी बचत योजनाओं जैसे PPF, NSC और सुकन्या समृद्धि योजना की ब्याज दरों में बदलाव को लेकर बड़ा फैसला ले सकती है। अप्रैल-जून 2026 तिमाही के लिए नई ब्याज दरों का ऐलान 31 मार्च तक होने की उम्मीद है। अभी जनवरी से मार्च 2026 तिमाही के लिए सरकार ने इन योजनाओं की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया था। पिछले कुछ समय से सरकार इन स्कीम्स की दरों को स्थिर बनाए हुए है, यानी निवेशकों को वही पुरानी दरें मिल रही हैं।

फिलहाल सुकन्या समृद्धि योजना पर 8.2% ब्याज मिल रहा है, जबकि पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) पर 7.1% और नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC) पर 7.7% का रिटर्न दिया जा रहा है। इसके अलावा किसान विकास पत्र पर 7.5%, मंथली इनकम स्कीम पर 7.4% और पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट पर 7.1% ब्याज मिल रहा है। सेविंग अकाउंट पर ब्याज दर 4% है।

जनवरी–मार्च 2026 तिमाही में ब्याज दरों में नहीं किया गया कोई भी बदलाव


सुकन्या समृद्धि योजना: 8.2%

पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF): 7.1%

नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC): 7.7%

किसान विकास पत्र: 7.5% (115 महीने में मैच्योरिटी)

मंथली इनकम स्कीम: 7.4%

तीन साल की पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट: 7.1%

पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट: 4%

सरकार हर तिमाही इन योजनाओं की ब्याज दरों की समीक्षा करती है। यह फैसला सरकारी बॉन्ड (Government Securities) की यील्ड के आधार पर लिया जाता है। अगर बाजार में ब्याज दरें बढ़ती हैं, तो छोटी बचत योजनाओं की दरें भी बढ़ सकती हैं।

हालांकि इस बार फैसला आसान नहीं होगा, क्योंकि वैश्विक हालात जैसे अमेरिका-इजरायल-ईरान के बीच तनाव, महंगाई और बाजार में उतार-चढ़ाव जैसे कई फैक्टर असर डाल रहे हैं। सरकार को ब्याज दर बढ़ाने के साथ-साथ अपनी लागत और फाइनेंशियल बैलेंस का भी ध्यान रखना होगा।

इन योजनाओं में निवेश करने वाले लोगों के लिए यह फैसला काफी अहम है। PPF और सुकन्या जैसी योजनाएं लंबे समय के निवेश के लिए पसंद की जाती हैं, क्योंकि इनमें सुरक्षित और तय रिटर्न मिलता है। वहीं NSC और मंथली इनकम स्कीम उन लोगों के लिए बेहतर हैं, जो नियमित आय चाहते हैं।

Share Market Holiday: अगले हफ्ते सिर्फ 3 दिन होगा शेयर बाजार में कारोबार, 2 दिन रहेगी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।