Small Saving Schemes: पीपीएफ, NSC और सुकन्या योजना पर बढ़ेगा इंटरेस्ट? 31 मार्च तक सरकार करेगी तय

Small Saving Scheme: छोटी बचत योजनाओं में पैसा लगाने वालों के लिए जरूरी अपडेट है। सरकार अप्रैल-जून 2026 के लिए PPF, NSC और सुकन्या समृद्धि योजना जैसी स्कीम्स की ब्याज दरों पर कल 31 मार्च 2026 तक ऐलान कर देगी

अपडेटेड Mar 30, 2026 पर 5:54 PM
Story continues below Advertisement
Small Saving Scheme: छोटी बचत योजनाओं में पैसा लगाने वालों के लिए जरूरी अपडेट है।

Small Saving Scheme: छोटी बचत योजनाओं में पैसा लगाने वालों के लिए जरूरी अपडेट है। सरकार अप्रैल-जून 2026 के लिए PPF, NSC और सुकन्या समृद्धि योजना जैसी स्कीम्स की ब्याज दरों पर कल 31 मार्च 2026 तक ऐलान कर देगी। ज्यादातर निवेशक उम्मीद कर रह हैं कि सरकार PPF, NSC और सुकन्या समृद्धि योजना जैसी स्कीमों पर इंटरेस्ट बढ़ाएगी। हालांकि, ऐसी उम्मीद कम है।

अभी स्मॉल सेविंग स्कीम पर मिल रहा है इतना इंटरेस्ट

अभी तक जनवरी से मार्च 2026 के बीच इन योजनाओं की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी निवेशकों को पहले जैसी ही रिटर्न मिल रही है। फिलहाल सुकन्या योजना पर 8.2%, PPF पर 7.1% और NSC पर 7.7% ब्याज मिल रहा है। इसके अलावा किसान विकास पत्र, मंथली इनकम स्कीम और पोस्ट ऑफिस डिपॉजिट पर भी तय दरों के हिसाब से रिटर्न मिल रहा है।


सुकन्या समृद्धि योजना: 8.2%

पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF): 7.1%

नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC): 7.7%

किसान विकास पत्र: 7.5% (115 महीने में मैच्योरिटी)

मंथली इनकम स्कीम: 7.4% तीन साल की

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट: 7.1%

पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट: 4%

हर तीन महीने में सरकार करती है इंटरेस्ट का ऐलान

सरकार हर तीन महीने में इन योजनाओं की ब्याज दरों की समीक्षा करती है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि बाजार में ब्याज दरें कैसी चल रही हैं। अगर बाजार में दरें बढ़ती हैं, तो इन स्कीम्स की दरें भी बढ़ सकती हैं, और अगर घटती हैं तो इसमें बदलाव नहीं भी हो सकता।

क्या इस पर बढ़ेगा इंटरेस्ट?

इस बार फैसला थोड़ा मुश्किल माना जा रहा है, क्योंकि दुनिया भर में हालात स्थिर नहीं हैं। महंगाई, अंतरराष्ट्रीय तनाव और बाजार में उतार-चढ़ाव जैसे कारणों का असर इस पर पड़ सकता है। इन योजनाओं में निवेश करने वाले लोगों के लिए यह फैसला काफी अहम है, क्योंकि इससे उनके रिटर्न पर सीधा असर पड़ता है। खासकर PPF और सुकन्या जैसी स्कीम्स लंबी अवधि के लिए सुरक्षित मानी जाती हैं।

Gold vs Oil: तेल महंगा होने से क्यों गिरा सोने का भाव, समझिए क्या है दोनों में कनेक्शन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।