Small Savings Schemes: छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में इस महीने के अंत मे रिवीजन हो सकता है। छोटी बचत योजनाओं में सार्वजनिक भविष्य निधि (PPF), राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (NSC) और किसान विकास पत्र (KVP) शामिल हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने बीते हफ्ते रेपो रेट में 35 बेसिस प्लाइंट की बढ़ोतरी की है। इस साल आरबीआई 225 आधार अंक यानी 2.25 फीसदी की बढ़ोतरी रेपो रेट में कर चुकी है। आरबीआई के रेपो रेट बढ़ाने के बाद ऐसी उम्मीद है कि सरकार छोटी बचत योजनाओं पर भी ब्याज दरों को बढ़ा सकती है।
