Tax Saving Investment: बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए निवेश करना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी सही टैक्स-सेविंग योजना का चुनाव करना है। इनकम टैक्स के सेक्शन 80C के तहत निवेशक सालाना 1.5 लाख रुपये तक टैक्स छूट ले सकते हैं। इस छूट का फायदा लेने के लिए पीपीएफ, सुकन्या समृद्धि योजना, एनएससी, एफडी, ईएलएसएस और यूलिप जैसी कई योजनाएं हैं। सही योजना चुनकर न केवल टैक्स बचाया जा सकता है, बल्कि बच्चों के भविष्य के लिए एक मजबूत फाइनेंशियल बेस तैयार किया जा सकता है। इन स्मार्ट टिप्स को अपनाकर माता-पिता अपने बच्चों के लिए बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं।
