Get App

Skoda Slavia Facelift की लॉन्च डेट फिक्स, इन दिन होगी एंट्री, 10.25-इंच डिस्प्ले समेत मिलेंगे ये फीचर्स

Skoda Slavia Facelift, जिसे पिछले महीने भारत में पेश किया गया था, 6 अक्टूबर 2026 को देश में लॉन्च होने वाली है। बता दें कि इस नई सेडान का प्रोडक्शन पुणे के चाकन स्थित कंपनी के प्लांट में शुरू हो चुका है। वहीं, कंपनी नई Slavia को 6 ट्रिम लेवल में पेश करेंगी।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Sep 28, 2026 पर 11:04 PM
Skoda Slavia Facelift की लॉन्च डेट फिक्स, इन दिन होगी एंट्री, 10.25-इंच डिस्प्ले समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Skoda Slavia Facelift की लॉन्च डेट फिक्स, इन दिन होगी एंट्री

Skoda Slavia Facelift, जिसे पिछले महीने भारत में पेश किया गया था, 6 अक्टूबर 2026 को देश में लॉन्च होने वाली है। बता दें कि इस नई सेडान का प्रोडक्शन पुणे के चाकन स्थित कंपनी के प्लांट में शुरू हो चुका है। वहीं, कंपनी नई Slavia को 6 ट्रिम लेवल में पेश करेंगी: Classic, Classic+, Signature, Sportline, Prestige और Monte Carlo। फिलहाल, इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है, जबकि डिलीवरी की तारीख लॉन्च के समय बताई जाएगी। कीतम की बात करें तो, मौजूदा मॉडल की कीमत 10 लाख रुपये से 18.19 लाख रुपये के बीच है, और अपडेटेड सेडान की कीमत काफी ज्यादा हो सकती है क्योंकि इसके बाहरी और अंदरूनी हिस्से में काफी बदलाव किए गए हैं।

Skoda Slavia Facelift: एक्सटीरियर और इंटीरियर

मेकओवर के बाद, Skoda ने कार की बनावट (सिलुएट) को तो वैसा ही रखा है, लेकिन डिटेल्स में काफी बदलाव किए हैं जिससे Facelifted मॉडल एकदम नया और फ्रेश लगता है। इसमें नए डिजाइन वाले LED हेडलैंप्स दिए गए हैं। इसके अलावा, Skoda ने बंपर्स में भी बदलाव किए हैं। वहीं, पिछले हिस्से में अपडेटेड टेललैंप्स और सीक्वेंशियल इंडिकेटर्स दिए गए हैं। अपडेटेड सेडान में नए अलॉय व्हील्स भी मिलते हैं। इसके अलावा, कलर ऑप्शन में दो नए एक्सटीरियर कलर्स (Arctic Silver और Cappuccino Beige) भी जोड़े गए हैं।

अपडेटेड Slavia के केबिन में अब बड़ी 10.1-इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन और 10.25-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलता है। Google Cloud पर आधारित नए AI कंपैनियन के साथ, Slavia फेसलिफ्ट में वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay की सुविधा भी दी गई है। अन्य फीचर्स में 360-डिग्री एरिया व्यू कैमरा और पिछली सीट पर मसाज फंक्शन शामिल हैं। एयर-कंडीशनिंग सिस्टम के लिए एक वेरिएबल-जियोमेट्री कंप्रेसर भी जोड़ा गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें