Sovereign Gold Bond: आज से SBI से खरीदे सकते हैं 500 रुपये सस्ता सोना, जानें डीटेल्स

Sovereign Gold Bond: अगर आप सोने में निवेश करना चाह रहे हैं तो आज आपके लिए सबसे अच्छा मौका है

अपडेटेड Aug 30, 2021 पर 2:42 PM

Sovereign Gold Bond SBI: अगर आप सोने में निवेश करना चाह रहे हैं तो आज आपके लिए सबसे अच्छा मौका है क्योंकिं SBI बैंक आपको सस्ते में सोना खरीदने का मौका दे रहा है। आज सरकार ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की नई सीरिज जारी कर दी है। आप इसे SBI से खरीद सकते हैं। अगर आप इस स्कीम में ऑनलाइन पेमेंट करेंगे तो आपको 500 रुपये सस्ता सोना मिलेगा। आइए जानते हैं कि आप कैसे निवेश कर सकते हैं-

एसबीआई ने अपनी ट्विटर पर इस बात की जानकारी भी दी है।


यहां SBI से सस्ते में खरीदें गोल्ड

1 इसके लिए सबसे पहले अपने SBI नेट बैंकिंग अकाउंट को लॉग इन करें।


2 ई-सर्विसेज पर क्लिक करें और सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड पर जाएं।

NPS में 65 साल की उम्र बाद निवेश शुरू किया तो 50% तक इक्विटी में लगा सकेंगे

3 नियम और शर्तों पर क्लिक करे और Procees पर क्लिक करें।

4 इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें। यह रजिस्ट्रेशन सिर्फ एक बार ही किया जाता है।

5 अब सबमिट पर क्लिक करें

6  अब कितनी क्वांटिटी में आप सोना खरीदना चाहते हैं ये भरें और किसको इसमें नॉमिनी बनना चाहते हैं इस बारे में डिटेल्स दें।

7 अब बस सबमिट पर क्लिक कर दें।

कितना कर सकते हैं निवेश


सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम में एक फिस्कल ईयर में एक व्यक्ति अधिक से अधइक 400 ग्राम सोने के बॉन्ड खरीद सकता है। वहीं कम से कम निवेश 1 ग्राम का होना जरूरी है। HUFs एक फाइनेंशियल ईयर में 4 किलोग्राम तक निवेश कर सकेंगे, जबकि ट्रस्ट इसमें 20 किलोग्राम तक निवेश कर सकेंगे।


और कहां से खरीद सकते हैं गोल्ड बॉन्ड


गोल्ड बॉन्ड को आप ऑनलाइन खरीद सकते हैं। इसके अलावा इसकी बिक्री बैंकों, स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (Stock Holding Corporation of India -SHCIL), चुनिंदा डाकघरों और NSE, BSE जैसे स्टॉक एक्सचेंज के जरिए भी खरीद सकते हैं। स्माल फाइनेंस बैंक और पेमेंट बैंक में इनकी बिक्री नहीं होती है। इन बॉन्डों की सेटलमेंट डेट 9 फरवरी 2021 तक की गई है।


फायदे


गोल्ड बांड के मेच्योरिटी पर टैक्स फ्री होता है। इसमें किसी तरह के डिफॉल्ट का कोई खतरा नहीं रहता। फिजिकल गोल्ड की बजाए गोल्ड बॉन्ड को मैनेज करना आसान और सुरक्षित रहता है। इसमें प्योरिटी का कोई झंझट नहीं होता और इसके दाम शुद्ध सोने के आधार पर तय होती हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।