Sovereign Gold Bond: अगर आप अपनी मेहनत की कमाई कहीं निवेश करने की तैयारी में हैं तो आपके सामने एक बेहतर मौका सामने आया है। सरकार इस महीने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (sovereign gold bonds-SGBs) की एक किश्त जारी करने की तैयारी में है। इसके बाद फरवरी में एक और किश्त जारी करेगी। इस मामले पर वित्त मंत्रालय ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके मुताबिक, सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2023-24 की तीसरी किश्त 18 से 22 दिसंबर तक खुलेगी। वही चौथी किश्त 12 फरवरी से 16 फरवरी, 2024 के बीच खुलेगी। इस दौरान आप निवेश कर फायदा उठा सकते हैं।
