Get App

सस्ता सोना खरीदने का शानदार मौका, जानिए SBI से कैसे ऑनलाइन खरीद सकते है गोल्ड बॉन्ड

देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक SBI ने ऑनलाइन सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड खरीदने का विकल्प मुहैया कराया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 02, 2021 पर 5:00 PM
सस्ता सोना खरीदने का शानदार मौका, जानिए SBI से कैसे ऑनलाइन खरीद सकते है गोल्ड बॉन्ड

Sovereign Gold Bond: सोने की कीमत में इस समय गिरावट का दौर जारी है। अगर आप इस बीच सस्ते में सोना खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए बेहतर मौका है। 1 मार्च सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना ओरन हो चुकी है। जो कि 5 मार्च तक खुली रहेगी। फाइनेंस मिनिस्ट्री के बयान के मुताबिक, सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड 2020-21 की 12वीं सीरीज (Sovereign Gold Bond Scheme 2020-21 Series XII ) में एक ग्राम सोने का भाव 4,662 रुपये तय किया गया है। यानी 10 ग्राम सोने की कीमत 46,620 रुपये होगी।

अगर आप सोना खरीदना चाहते हैं तो आप कॉमर्शियल बैंक, भारतीय स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, कुछ बड़े पोस्ट ऑफिस और BSE, NSE स्टॉक एक्सचेंज के जरिए खरीद सकते हैं। स्माल फाइनेंस बैंक और पेमेंट बैंक में इनकी बिक्री नहीं होती है।

SBI के जरिए कैसे खरीदें SGB

- सबसे पहले SBI के नेट बैंकिंग अकाउंट से लॉग इन करें।

- इसके बाद e-services के विकल्प पर क्लिक करना होगा और Sovereign Gold Bond पर जाएं।

- टर्म्स और कंडीशंस पर क्लिक करें और प्रोसीड पर क्लिक करें।

-  रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना होगा। यह एक बार का रजिस्ट्रेशन है। इसके बाद सब्मिट पर क्लिक करें।

- आप कितना सोना खरीदना चाहते हैं उसकी मात्रा और नॉमिनी की डिटेल भरें। अब इसे सब्मिट कर दें।

SBI ने एक ट्वीट में कहा है कि रिटर्न और सुरक्षा एक साथ प्राप्त करें! सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश करने के 6 सुनहरे कारण। SBI ग्राहक सीधे ई-सेवाओं (e-services) के तहत INB में निवेश कर सकते है।

 

ऑनलाइन खरीद करने वालों को प्रति ग्राम 50 रुपए की छूट देने का निर्णय किया है। ऐसे निवेशकों के लिए एक ग्राम सोने का बॉन्ड 4,612 रुपए की दर पर जारी किया जाएगा। एक फिस्कल ईयर में प्रति व्यक्ति अधिकतम 400 ग्राम सोने के बॉन्ड खरीद सकते हैं। न्यूनतम निवेश एक ग्राम का है। वहीं HUFs एक फिस्कल ईयर में 4 किलोग्राम तक निवेश कर सकते हैं। अगर कोई ट्रस्ट चाहे तो इस स्कीम में 20 किलो गोल्ड तक में निवेश कर सकते हैं।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें