Sovereign Gold Bond Scheme 2023-24: नए साल में इस तारीख से शुरू होगी सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम, चेक करें बेनेफिट्स

Sovereign Gold Bond Scheme 2023-24: सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2023-24 (Gold Sovereign Scheme) स्कीम के जरिये सरकार मार्केट रेट से कम दाम में गोल्ड बेचती है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2023-24 की अगली सीरिज 12 फरवरी 2024 को शुरू होगी और 16 फरवरी को बंद हो जाएगी

अपडेटेड Jan 01, 2024 पर 9:00 AM
Story continues below Advertisement
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2023-24 की अगली सीरिज 12 फरवरी 2024 को शुरू होगी और 16 फरवरी को बंद हो जाएगी।

Sovereign Gold Bond Scheme 2023-24: सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2023-24 (Gold Sovereign Scheme) स्कीम के जरिये सरकार मार्केट रेट से कम दाम में गोल्ड बेचती है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2023-24 की अगली सीरिज 12 फरवरी 2024 को शुरू होगी और 16 फरवरी को बंद हो जाएगी। सरकार की इस योजना के तहत हत बाजार से कम कीमत पर सोने में निवेश किया जा सकता है। यह एक सरकार की तरफ से चलाई जाने वाली योजना है। इसमें जिसमें निवेश किए गए पैसे की सुरक्षा की गारंटी भारत सरकार देती है। यह बॉन्ड भारतीय रिजर्व बैंक चला रही है।

बॉन्ड के जरिये इतना खरीद सकते हैं निवेशक सोना

भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से जारी गाइडलाइंस के मुताबिक अगर आप सॉवरेन गोल्ड बांड में निवेश करने जा रहे हैं तो कम से कम एक ग्राम सोना खरीदना होगा। वहीं, 4 किलो सोना इंडिविजुअल, 4 किलो HUF और 20 किलो ट्रस्ट के नाम पर अधिकतम निवेश किया जा सकता है।


सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम पर इतना मिलता है ब्याज

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम की मेच्योरिटी कुल 8 साल की है। वहीं 5वें साल में आप इससे बाहर निकल सकते हैं। इस योजना के तहत निवेशकों को 2.50 फीसदी का ब्याज मिलता है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम की शुरुआत साल 2015 में हुई थी। आप ये किसी भी बैंक से खरीद सकते हैं। आप इसे नेटबैंकिंग के जरिये भी खरीद सकते हैं। इसमें गोल्ड की कीमत सब्सक्रिप्शन और आधार से पहले पिछले तीन दिनों के सोने के भाव के औसत के आधार पर सोने की कीमत तय की जाती है। अगर आप ऑनलाइन गोल्ड के लिए पेमेंट करते है 50 रुपये प्रति 10 ग्राम की छूट भी मिलती है।

यहां से खरीद सकते हैं गोल्ड

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम को सभी बैंकों, स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SHCIL), क्लियरिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (CCIL) से खरीदा जा सकता है। इसके अलावा इसे नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज लिमिटेड से भी लिया जा सकता है।

इन 5 IPOs ने 2023 में दिया निवेशकों को झटका, कई गुना बोली मिलने के बावजूद घाटे में हुए लिस्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।