Sovereign Gold Bond Scheme 2023-24: मार्केट रेट से कम दाम में गोल्ड खरीदने का आज आखिरी दिन, इतना होगा फायदा

Sovereign Gold Bond Scheme 2023-24: अगर आप भी मार्केट रेट से कम दाम में गोल्ड खरीदना चाहते हैं तो आपके पास आज का ही दिन बचा है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2023-24 (Gold Sovereign Scheme) में निवेश करने का आज 22 दिसंबर 2023 आखिरी दिन है। ये स्कीम 18 दिसंबर 2023 को शुरू हुई थी

अपडेटेड Dec 22, 2023 पर 11:54 AM
Sovereign Gold Bond Scheme 2023-24: अगर आप भी मार्केट रेट से कम दाम में गोल्ड खरीदना चाहते हैं तो आपके पास आज का ही दिन बचा है।

Sovereign Gold Bond Scheme 2023-24: अगर आप भी मार्केट रेट से कम दाम में गोल्ड खरीदना चाहते हैं तो आपके पास आज का ही दिन बचा है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2023-24 (Gold Sovereign Scheme) में निवेश करने का आज 22 दिसंबर 2023 आखिरी दिन है। ये स्कीम 18 दिसंबर 2023 को शुरू हुई थी। सरकार ने इस स्कीम के तहत एक ग्राम गोल्ड की कीमत 6199 रुपये तय की है। जबकि, मार्केट में एक ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट 6,300 रुपये के आसपास चल रहा है।

अपने बैंक अकाउंट से कर सकते हैं निवेश

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम को सभी बैंकों, स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SHCIL), क्लियरिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (CCIL) से खरीदा जा सकता है। इसके अलावा इसे नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज लिमिटेड से भी लिया जा सकता है। अगर आप मोबाइल बैंकिंग का इस्तेमाल करते हैं तो घर बैठे अपने बैंक मोबाइल ऐप से भी सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2023-24 से निवेश कर सकते हैं। अपने बैंक अकाउंट के ऐप पर जाएं वहां इन्वेस्ट के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे, तो आपको जानकारी मिल जाएगी।


सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम क्या है? कितना ले सकते हैं सोना

सरकार की इस योजना के तहत हत बाजार से कम कीमत पर सोने में निवेश किया जा सकता है। यह एक सरकार की तरफ से चलाई जाने वाली योजना है। इसमें जिसमें निवेश किए गए पैसे की सुरक्षा की गारंटी भारत सरकार देती है। यह बॉन्ड भारतीय रिजर्व बैंक चला रही है। आप ये किसी भी बैंक से खरीद सकते हैं। आप इसे नेटबैंकिंग के जरिये भी खरीद सकते हैं। भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से जारी गाइडलाइंस के मुताबिक अगर आप सॉवरेन गोल्ड बांड में निवेश करने जा रहे हैं तो आपको कम से कम एक ग्राम सोना खरीदना होगा। वहीं, 4 किलो सोना इंडिविजुअल, 4 किलो HUF और 20 किलो ट्रस्ट के नाम पर अधिकतम निवेश किया जा सकता है।

इतना मिलता है ब्याज

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम की मेच्योरिटी कुल 8 साल की है। वहीं 5वें साल में आप इससे बाहर निकल सकते हैं। इस योजना के तहत निवेशकों को 2.50 फीसदी का ब्याज मिलता है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम की शुरुआत साल 2015 में हुई थी।

Polycab के 50 से अधिक ठिकानों पर रेड, भरभराकर गिर पड़े शेयर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।