Get App

सरकार ने जारी की सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम सीरीज की कीमत, आज इस रेट पर खरीद सकते हैं लोग

Sovereign Gold Bond Scheme 2023-24: अगर आप भी मार्केट रेट से कम दाम में गोल्ड खरीदना चाहते हैं तो सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2023-24 (Gold Sovereign Scheme) आज 12 फरवरी 2024 से शुरू होने वाली है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) 2023-24 सीरीज IV आज के लिए खुलेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 12, 2024 पर 7:00 AM
सरकार ने जारी की सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम सीरीज की कीमत, आज इस रेट पर खरीद सकते हैं लोग
मार्केट रेट से कम दाम में गोल्ड खरीदना चाहते हैं तो सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2023-24 आज 12 फरवरी 2024 से शुरू होने वाली है।

Sovereign Gold Bond Scheme 2023-24: अगर आप भी मार्केट रेट से कम दाम में गोल्ड खरीदना चाहते हैं तो सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2023-24 (Gold Sovereign Scheme) आज 12 फरवरी 2024 से शुरू होने वाली है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) 2023-24 सीरीज IV आज के लिए खुलेगा। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड भारत सरकार की ओर से रिजर्व बैंक जारी करता है। ये आम लोगों के लिए 16 फरवरी 2024 तक रहेगी। सरकार ने इसका इश्यू प्राइस भी जारी कर दिया है। ये बॉन्ड 21 फरवरी 2024 तक जारी कर दिया जाएगा। मार्केट रेट से कम दाम में गोल्ड खरीदना चाहते हैं तो सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2023-24 आज 12 फरवरी 2024 से शुरू होने वाली है।

SGB सीरीज IV 2023-24

खरीदने की तारीख: 12 फरवरी - 16 फरवरी 2024

जारी करने की तारीख: 21 फरवरी 2024

सब समाचार

+ और भी पढ़ें