Indian Railway: भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (IRCTC) ने फाइनेंशियल ईयर 2024-25 के लिए भारत गौरव स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन लॉन्च की है, जो भारत के उत्तरी राज्यों में यात्रियों को एक अनूठी आध्यात्मिक यात्रा ऑफर कर रहा है। टूर उत्तर भारत रामलला दर्शन एक्स-न्यू जलपाईगुड़ी (Tour Uttar Bharat Ramlala Darshan Ex Jalpaiguri) का मकसद हाल में बने राम मंदिर और जम्मू-कश्मीर में माता वैष्णो देवी जैसे तीर्थस्थल का दर्शन कराना है। 8 रात और 9 दिन वाले धार्मिक टूरिज्म की यात्रा 18 मई को शुरूहोगी और 26 मई 2024 को खत्म होगी। इस दौरान माता वैष्णो देवी, हरिद्वार, ऋषिकेश, मथुरा, वृंदावन और अयोध्या की यात्रा के साथ खत्म होगी।
