Special FD Scheme Deadline 31 March 2023: RBI के रेपो रेट बढ़ाने के बाद ज्यादातर सभी बैंकों ने एफडी पर ब्याज दरों को बढ़ाया और स्पेशल एफडी भी शुरू की। इन स्पेशल FD में कम समय के निवेश में ज्यादा ब्याज मिलता है। हालांकि, इन स्पेशल एफडी में आपके पास बस कल का निवेश करने का समय है। इन योजनाओं में SBI की अमृत कलश योजना, एचडीएफसी बैंक की स्पेशल केयर, इंडियन बैंक की योजना IND SHAKTI और पंजाब एंड सिंध बैंक की योजनाएं है।
