Tour Package SriLanka: अगर आप भी नए साल में विदेश घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो घूमने के शौकिनों के लिए अच्छी खबर है। अब श्रीलंका भारतीयों को वीजा पर खास सर्विस दे रहा है। भारतियों के लिए श्रीलंका वीजा फ्री हो गया है। अभी तक श्रीलंका में वीजा ऑन अराइवल की सर्विस मिलती थी। यानी, वीजा फीस एयरपोर्ट पर चुकानी होती थी लेकिन अब भारतीय बिना वीजा फीस के श्रीलंका में घूम सकते हैं। दरअसल, दिवालिया घोषित होने के बाद से श्रीलंका एक बार फिर अपने आप को खड़ा करने में लगा है। टूरिज्म ऐसा सेक्टर है जो उसके लिए सबसे ज्यादा रेवेन्यू लाता है। कुछ समय पहले ही श्रीलंकाई कैबिनेट ने कई देशों के लिए श्रीलंका को वीजा फ्री कर दिया था। इस गिनती में भारत का नाम भी शामिल है।
31 मार्च 2024 तक कर पाएंगे वीजा फ्री एंट्री
भारतीय 31 मार्च 2024 तक श्रीलंका में बिना वीजा के एंटर कर पाएंगे। ये श्रीलंका ने पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया है। ऐसे में भारतीयों के लिए पड़ोसी देश की यात्रा करना आसा हो जाएगा। श्रीलंका में घूमने के लिए कोलंबो, कैंडी, डंबुला, नुवारा इलिया आदि कई जगह हैं। इसके अलावा श्रीलंका अपने बीचेस के लिए भी फेमस है।
IRCTC दे रहा है श्रीलंका का टूर पैकेज
IRCTC श्रीलंका घूमने वालों के लिए काफी शानदार टूर पैकेज दे रहा है। IRCTC का टूर पैकेज दिल्ली से मिल रहा है। टूर के पहले दिन सैलानी दिल्ली एयरपोर्ट से कोलंबो के लिए रवाना होंगे। इसके बाद सैलानी कोलंबो एयरपोर्ट से दोपहर में नुवारा एलिया के लिए रवाना हो जाएंगे। टूर के दूसरे दिन सैलानी सीता अम्मन टेंपल, दिवुरमपोला, हाकागला गार्डन और गायत्री पीदम की सैर करेंगे। शाम को सैलानी नुवारा एलिया झील में बोटिंग भी कर पाएंगे। टूर के तीसरे दिन सैलानी कैंडी की सैर पर निकल जाएंगे। रास्ते में सैलानी श्री भक्त हनुमान मंदिर और रामबोडा झरने की सैर कर पाएंगे। इसके बाद सैलानी चाय के बागान की सैर पर जा पाएंगे।
IRCTC श्रीलंका टूर पैकेज की कॉस्ट
IRCTC के इस 5 दिनों और 4 रातों वाले टूर पैकेज के लिए आपको 62,000 रुपये के करीब चुकाना होगा। इस टूर पैकेज में टूरिस्ट की फ्लाइट, होटल और फूड की सर्विस मिलेगी। घूमने के लिए एसी बस सर्विस मिलेगी।