Get App

Sri Lanka: भारतीयों के लिए श्रीलंका हुआ वीजा फ्री, IRCTC दे रहा है 5 दिन का टूर पैकेज, बजट में हो जाएगा फिट

Tour Package SriLanka: अगर आप भी नए साल में विदेश घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो घूमने के शौकिनों के लिए अच्छी खबर है। अब श्रीलंका भारतीयों को वीजा पर खास सर्विस दे रहा है। भारतियों के लिए श्रीलंका वीजा फ्री हो गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 23, 2023 पर 2:39 PM
Sri Lanka: भारतीयों के लिए श्रीलंका हुआ वीजा फ्री, IRCTC दे रहा है 5 दिन का टूर पैकेज, बजट में हो जाएगा फिट
Tour Package SriLanka: अगर आप भी नए साल में विदेश घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है।

Tour Package SriLanka: अगर आप भी नए साल में विदेश घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो घूमने के शौकिनों के लिए अच्छी खबर है। अब श्रीलंका भारतीयों को वीजा पर खास सर्विस दे रहा है। भारतियों के लिए श्रीलंका वीजा फ्री हो गया है। अभी तक श्रीलंका में वीजा ऑन अराइवल की सर्विस मिलती थी। यानी, वीजा फीस एयरपोर्ट पर चुकानी होती थी लेकिन अब भारतीय बिना वीजा फीस के श्रीलंका में घूम सकते हैं। दरअसल, दिवालिया घोषित होने के बाद से श्रीलंका एक बार फिर अपने आप को खड़ा करने में लगा है। टूरिज्म ऐसा सेक्टर है जो उसके लिए सबसे ज्यादा रेवेन्यू लाता है। कुछ समय पहले ही श्रीलंकाई कैबिनेट ने कई देशों के लिए श्रीलंका को वीजा फ्री कर दिया था। इस गिनती में भारत का नाम भी शामिल है।

31 मार्च 2024 तक कर पाएंगे वीजा फ्री एंट्री

भारतीय 31 मार्च 2024 तक श्रीलंका में बिना वीजा के एंटर कर पाएंगे। ये श्रीलंका ने पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया है। ऐसे में भारतीयों के लिए पड़ोसी देश की यात्रा करना आसा हो जाएगा। श्रीलंका में घूमने के लिए कोलंबो, कैंडी, डंबुला, नुवारा इलिया आदि कई जगह हैं। इसके अलावा श्रीलंका अपने बीचेस के लिए भी फेमस है।

IRCTC दे रहा है श्रीलंका का टूर पैकेज

सब समाचार

+ और भी पढ़ें