SSC CPO Notification 2026: दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन से पहले समझें परीक्षा पैटर्न

SSC CPO Notification 2026: एसएससी ने दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती का नोटिफकेशन जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए 1800 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। एसएससी ने परीक्षा पैटर्न से लेकर निगेटिव मार्किंग और सेक्शनल टाइमिंग तक कई नए नियम लागू किए गए हैं

अपडेटेड Sep 12, 2026 पर 7:30 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एसएससी सीपीओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

SSC CPO Notification 2026: लंबे समय से एसएससी सीपीओ भर्ती 2026 का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) में सब इंस्पेक्टर (CPO) भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। एसएससी सीपीओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा बनने के इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर नोटिफिकेशन देख सकते हैं और आवेदन कर सकते हैं।

इस बार एसएससी सीपीओ भर्ती में कई प्रमुख बदलावों के साथ होगी। एसएससी ने परीक्षा पैटर्न से लेकर निगेटिव मार्किंग और सेक्शनल टाइमिंग तक कई नए नियम लागू किए गए हैं। एसएससी सीपीओ 2026 के जरिए 1800 से अधिक रिक्त पदों पर योग्य युवाओं का चयन किया जाएगा। इसमें दिल्ली पुलिस सब इंस्पेक्टर के तहत पुरुष उम्मीदवारों के लिए 205 और महिलाओं के लिए 112 पद आरक्षित हैं।

इसके अलावा सीएपीएफ में एसआई के 1320 पद हैं। इनमें बीएसएफ (BSF), सीआरपीएफ (CRPF), सीआईएसएफ (CISF), आईटीबीपी (ITBP) और एसएसबी (SSB) जैसे प्रमुख सुरक्षा बल शामिल हैं। अकेले बीएसएफ में सबसे ज्यादा 457 पद आए हैं।

एसएससी सीपीओ भर्ती 2026 में योग्यता नियम और शर्तें

शैक्षणिक योग्यता : ज्यादातर पदों के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है। वहीं सब इंस्पेक्टर (फायर) के लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ के साथ बीएससी या मैकेनिकल/सिविल/इलेक्ट्रिकल जैसे ट्रेड में 3 साल का इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना चाहिए। दिल्ली पुलिस एसआई (पुरुष) के लिए वैध एलएमवी (LMV) ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है।

आयु सीमा : आवेदक की उम्र 20 से 25 साल के बीच होनी चाहिए। नियमों के मुताबिक एससी/एसटी को 5 साल और ओबीसी को 3 साल की उम्र में छूट मिलेगी।


एसएससी परीक्षा पैटर्न और सिलेबस में हुए 3 बड़े बदलाव

सेक्शनल टाइमिंग : सीएचएसएल और सीजीएल की तर्ज पर अब सीपीओ में भी सेक्शनल टाइमिंग लागू कर दी गई है।

पेपर पैटर्न में बदलाव : अब पेपर-I में रीजनिंग, जीके, गणित और इंग्लिश से 25-25 सवाल यानी कुल 100 सवाल आएंगे और परीक्षा की अवधि 2 घंटे से घटाकर 1 घंटा कर दी गई है। वहीं पेपर-II में भी 100 सवाल 200 अंकों के होंगे।

निगेटिव मार्किंग : अब पेपर-I में 0.25 और पेपर-II में 0.50 अंकों की निगेटिव मार्किंग होगी।

हाइट और फिजिकल टेस्ट के मानक

पुरुष उम्मीदवारों की लंबाई कम से कम 170 सेमी होनी चाहिए (पहाड़ी क्षेत्रों और एसटी वर्ग के लिए इसमें छूट है)। महिलाओं की लंबाई 157 सेमी तय की गई है। फिजिकल टेस्ट में पुरुषों को 16 सेकंड में 100 मीटर की दौड़ और महिलाओं को 18 सेकंड में पूरी करनी होगी। इसके अलावा लॉन्ग और हाई जंप भी पास करना अनिवार्य होगा।

एसएससी सीपीओ सैलरी की डिटेल्स

दिल्ली पुलिस एसआई (पुरुष/महिला): लेवल-06 के तहत 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये (ग्रुप-सी) तक वेतन मिलेगा।

CAPF और CISF फायर एसआई : लेवल-06 के तहत 25,400 से 35,400 रुपये शुरुआती मूल वेतन और अन्य भत्ते मिलेंगे।

UPSC ESE 2026: इंजीनियरिंग सेवा के लिए इंटरव्यू का शेड्यूल हुआ जारी, जानें तारीख और समय

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।