SSY Return Calculator: सुकन्या समृद्धि योजना में ₹3 लाख इंटरेस्ट कमाना चाहते हैं? तो इस्तेमाल करें यह फॉर्मूला

सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) की शुरुआत 2015 में हुई थी। सरकार ने 'बेटी बचाओ, बेटी बढ़ाओ' अभियान के तहत यह स्कीम शुरू की थी। इस स्कीम में कोई व्यक्ति अपनी बेटी के नाम से बैंक या पोस्ट ऑफिस में अकाउंट ओपन कर सकता है। इस स्कीम की खास बात इसका रिटर्न है, जो 8.2 फीसदी है

अपडेटेड Aug 29, 2026 पर 5:03 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अगर इनकम टैक्स की ओल्ड रीजीम का इस्तेमाल करते हैं तो इस स्कीम में निवेश पर सेक्शन 80सी के तहत डिडक्शन भी क्लेम कर सकते हैं।

आप बेटी के लिए अच्छा भविष्य चाहते हैं और बेटी की उम्र 10 साल से ज्यादा नहीं है तो आप सुकन्या समृद्धि योजना का फायदा उठा सकते हैं। यह सरकार की सभी निवेश योजनाओं में सबसे ऊपर है, क्योंकि इसका इंटरेस्ट रेट सबसे ज्यादा है। इस स्कीम में 15 साल तक निवेश करने पर अच्छा फंड तैयार हो जाता है, जो बेटी के हायर एजुकेशन या शादी-ब्याह में काम आ सकता है।

इस स्कीम की खास बात 8.2 का सालाना इंटरेस्ट

सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) की शुरुआत 2015 में हुई थी। सरकार ने 'बेटी बचाओ, बेटी बढ़ाओ' अभियान के तहत यह स्कीम शुरू की थी। इस स्कीम में कोई व्यक्ति अपनी बेटी के नाम से बैंक या पोस्ट ऑफिस में अकाउंट ओपन कर सकता है। इस स्कीम की खास बात इसका रिटर्न है, जो 8.2 फीसदी है। यह इस स्कीम को अट्रैक्टिव बनाता है। कोई व्यक्ति अपनी दो बेटियों के लिए इस स्कीम में अकाउंट ओपन कर सकता है।


 1.5 लाख रुपये तक के निवेश पर टैक्स डिडक्शन का भी फायदा

अगर इनकम टैक्स की ओल्ड रीजीम का इस्तेमाल करते हैं तो इस स्कीम में निवेश पर सेक्शन 80सी के तहत डिडक्शन भी क्लेम कर सकते हैं। हालांकि, मैक्सिमम सालाना 1.5 लाख रुपये तक के निवेश पर ही डिडक्शन क्लेम करने की इजाजत होगी। यह लंबी अवधि की इनवेस्टमेंट स्कीम है, जिससे आपके निवेश की वैल्यू बढ़ने के लिए पर्याप्त समय मिलता है।

सालाना 10000 रुपये के निवेश पर 3,11,839 रुपये इंटरेस्ट 

इस स्कीम में हर साल सिर्फ 10,000 रुपये के निवेश से आप 15 साल में 3,11,839 रुपये का इंटरेस्ट कमा सकते हैं। इसे एक उदाहरण की मदद से हम आसानी से समझ सकते हैं। मान लीजिए कि आपकी बेटी की उम्र 5 साल है। आप अभी इस स्कीम में निवेश शुरू करते हैं। आपका SSY अकाउंट 2047 में मैच्योर हो जाएगा।

सिर्फ 15 साल तक निवेश करने पर 4.61 लाख का फंड तैयार

आप 15 साल में कुल 1,50,000 रुपये का निवेश करते हैं। इस पर सालाना 8.2 फीसदी के इंटरेस्ट रेट से आपको मैच्योरिटी पर 3,11,839 रुपये का इंटरेस्ट मिलेगा। इसका मतलब है कि 2047 में अकाउंट मैच्योर होने पर आपको कुल 4,61,839 रुपये मिलेंगे। यह पैसा आपकी बेटी की उच्च शिक्षा के काम में आ सकती है।

यह भी पढ़ें: Sensex, Nifty लगातार तीसरे हफ्ते गिरे, क्या बाजार के अच्छे दिन अभी दूर हैं?

माता-पिता दो बेटियों के लिए उठा सकते हैं स्कीम का फायदा

पर्सनल फाइनेंस एक्सपर्ट्स का कहना है कि हर माता-पिता जिनकी एक या दो बेटियां हैं, उन्हें इस स्कीम का फायदा उठाना चाहिए। इस स्कीम में हर महीने कम से कम 1000 रुपये निवेश करने पर साल में आप 12,000 रुपये का निवेश करते हैं। अगर आपकी बेटी की उम्र अभी 5 साल है तो 2047 में अकाउंट मैच्योर करने पर आपका पैसा बढ़कर 5,54,206 रुपये हो जाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।