आजकल के इस अर्थयुग में सबको पैसे की चाहत है। हर कोई शानदार कमाई (Earn money) करना चाहता है। बहुत से लोग हैं जो नौकरी करके थक चुके हैं और कोई बिजनेस करना चाहते हैं, उनके लिए हम बेहतर आइडिया मुहैया करा रहे हैं।

आजकल के इस अर्थयुग में सबको पैसे की चाहत है। हर कोई शानदार कमाई (Earn money) करना चाहता है। बहुत से लोग हैं जो नौकरी करके थक चुके हैं और कोई बिजनेस करना चाहते हैं, उनके लिए हम बेहतर आइडिया मुहैया करा रहे हैं।
हम आपको बता रहे हैं लेमनग्रास खेती की (Lemon Grass Farming)। इसे नींबू घास भी कहते हैं। इस खेती से तगड़ा मुनाफा कमाया (Earn money from farming) जा सकता है। इसकी खेती करने के लिए आपको सिर्फ 20,000 रुपये की जरूरत है। इन पैसों से आप लाखों रुपये की कमाई कर सकते हैं।
लेमनग्रास के बिजनेस को लेकर पीएम मोदी (PM Modi) ने भी मन की बात इसका जिक्र किया था। पीएम मोदी ने एक बार मन की बात में जिक्र करते हुए कहा था कि लेमन ग्रास की खेती से किसान अपने आप को तो सशक्त बना ही रहे हैं, साथ हि देश की तरक्की में भी योगदान दे रहे हैं।
लेमन ग्रास की बाजार में भारी मांग
लेमन ग्रास से निकलने वाले तेल की बाजार में काफी मांग है। लेमन ग्रास से निकलने वाला तेल कॉस्मेटिक्स, साबुन, तेल और दवा बनाने वाली कंपनियां इस्तेमाल करती हैं। यही वजह है कि मार्केट में इसके बेहतर दाम मिल जाते हैं। इस खेती की सबसे खास बात यह है कि इसे सूखा प्रभावित इलाकों में भी लगाया जा सकता है। लेमनग्रास की खेती से आप सिर्फ एक हेक्टेयर से ही साल भर में करीब 4 लाख रुपये तक का मुनाफा कमा सकते हैं।
इसमें खाद की जरूरत नहीं
लेमन ग्रास खेती में खाद की कोई जरूरत नहीं पड़ती है इसके साथ ही इसे जंगली जानवरों के नष्ट करने का भी कोई डर नहीं है। एक बार फसल की बुवाई होने के बाद यह निरं लगातार 5-6 साल तक तक चलती रहती है।
कब उगाएं लेम ग्रास
लेमन ग्रास की खेती करने का बेहतर समय फरवरी से जुलाई के बीच है। एक बार लगाने के बाद इसकी छह से सात बार कटाई होती है। एक साल में तीन से चार बार कटाई होती है। लेमन ग्रास से तेल निकाला जाता है। एक साल में एक कट्ठे जमीन से करीब 3 से 5 लीटर तेल निकलता है। इस तेल के दाम 1,000 रुपये से लेकर 1,500 रुपये हैं।
लेमन ग्रास लगाने के 3 से 5 महीने बाद इसकी पहली कटाई की जाती है। लेमन ग्रास तैयार हुआ है या नहीं। इसका पता लगाने के लिए इसे तोड़कर सूंघें, सूंघने पर नींबू की तेज खुशबू आए तो समझ जाएं कि यह घास तैयार हो गई है। जमीन से 5 से 8 इंच ऊपर इसकी कटाई करें। दूसरी कटाई में प्रति कट्ठा 1.5 लीटर से 2 लीटर तेल निकलता है। तीन सालों तक इसकी उत्पादन क्षमता बढ़ती है। लेमनग्रास की नर्सरी बेड तैयार करने का सबसे अच्छा समय मार्च-अप्रैल का महीना है।
कितनी होगी कमाई
अगर आप एक हेक्टेयर में लेमन ग्रास की खेती करते हैं तो शुरुआत में 20,000 से 40,000 रुपये की लागत आएगी। एक बार फसल लगाने के बाद साल में 3 से 4 बार कटाई की जा सकती है। मेंथा और खस की तरह ही लेमन ग्रास की पेराई होती है। 3 से 4 कटाई पर करीब 100 से 150 लीटर तेल निकल आता है। अगर एक टन से 5 लीटर तेल निकलता है तो एक हेक्टेयर से साल भर में करीब 325 लीटर तेल निकल जाएगा। तेल की कीमत करीब 1200-1500 रुपये प्रति लीटर होती है यानी 4 लाख से 5 लाख रुपये तक की कमाई आराम से हो सकती है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।