SBI: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने स्पेशल होम लोन कैंपेन को बढ़ा दिया है। अभी तक स्पेशल होम लोन ऑफर 31 दिसंबर 2023 तक था। एसबीआई ने अपने इस ऑफर को 31 जनवरी 2024 तक बढ़ा दिया गया है। SBI ने अपनी वेबसाइट पर भी इस बारे में बताया है। इस ऑफर के तहत एसबीआई बैंक 65 आधार अंक (बीपीएस) तक छूट दे रहा है। यह छूट सभी होम लोन के लिए मान्य है, जिसमें फ्लेक्सीपे, एनआरआई, सैलरी क्लास शामि हैं। होम लोन पर ब्याज दर सिबिल स्कोर के आधार पर अलग-अलग होती है।
सिबिल स्कोर एक तीन अंकों की संख्या होती है जो किसी भी व्यक्ति की फाइनेंशियल क्रेडिबिलिटी और हिस्ट्री के बारे में बताती है। आपने अपने लोन या फिर क्रेडिट कार्ड को किस तरह से मैनेज किया है सिबिल स्कोर उस बारे में भी बताता है। क्रेडिट स्कोर की वैल्यू 300 से 900 के बीच होती। एक्सपर्ट्स के मुताबिक किसी भी व्यक्ति का सिबिल स्कोर पेमेंट हिस्ट्री, क्रेडिट इस्तेमाल रेशियो, क्रेडिट हिस्ट्री का वक्त, नए क्रेडिट एप्लीकेशन, पब्लिक रिकॉर्ड और कुल बकाया लोन से सिबिल स्कोर पर असर पड़ता है।
कितने सिबिल स्कोर पर क्या है होम लोन पर छूट
750-800 और उससे ऊपर के सिबिल स्कोर के लिए ऑफर के दौरान होम लोन की ब्याज दर 8.60% है। इस पर 65 बेसिस प्वाइंट यानी 0.55 फीसदी की छूट मिल रही है। 700 से 749 तक के सिबिल स्कोर के लिए एसबीआई ऑफर के दौरान 0.55 फीसदी की छूट मिल रही है। तब लोन 8.70% की दर से मिलेगा। हालांकि 550-699 तक के CIBIL स्कोर के लिए बैंक कोई छूट नहीं दे रहा है। इसमें लोन लेने क लिए 9.45% और 9.65% की दर से लोन चुकाना होगा।