बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने गोल्ड, होम और कार लोन की प्रोसेसिंग फीस पर दी छूट, जानें क्या है नए ऑफर्स

Bank of Maharashtra : बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने अपने होम लोन की ब्याज दरों को कम कर दिया है

अपडेटेड Aug 06, 2021 पर 5:56 PM

Bank of Maharashtra : बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने अपने होम लोन की ब्याज दरों को कम कर दिया है। राज्य द्वारा संचालित बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने गुरुवार को अपने  रिटेल कस्टमर्स के लिए कई ऑफर्स का ऐलान किया है। इन घोषणाओं में 30 सितंबर 2021 तक सोने, होम और कार लोन पर प्रोसेसिंग फीस पर छूट दे रखी है।

होम और कार लोन की ये होंगी नई दरें

होम लोन और कार लोन की ब्याज दर क्रमशः 6.90 प्रतिशत और 7.30 प्रतिशत से शुरू हो रही है। ऑफर्स के तहत होम लोन की समय पर किश्त चुकाने पर 2 ईएमआई फ्री हो जाएगी यानी आपको दो EMI नहीं चुकानी होगी। कार और होम लोन में 90 फीसदी तक लोन मिल जाएगा। समय से पहले लोन खत्म करने या आंशिक पेमेंट पर चार्ज नहीं चुकाना होगा।

Delhi Covid Curbs: स्पा और सिनेमा हॉल को खोलने की मंजूरी, 26 जुलाई से 100 फीसदी कैपेसिटी के साथ चलेगी मेट्रो

गोल्ड लोन स्कीम पहले से की बेहतर

बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने कहा कि उसने अपनी गोल्ड लोन स्कीम में सुधार किया है और 7.10 प्रतिशत की ब्याज दर पर 20 लाख रुपये तक का लोन ऑफर कर रहा है।


जीरो प्रोसेसिंग फीस
1 लाख रुपये तक के गोल्ड लोन के लिए जीरो प्रोसेसिंग फीस है। बैंक के कार्यकारी निदेशक हेमंत टम्टा ने कहा कि रिटेल बोनांजा-मानसून धमाका ऑफर से ग्राहकों को कम दरों और प्रोसेसिंग फीस ऑफर में छूट का फायदा मिलेगा।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें। 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।