Get App

Stock in Focus: इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी को मिला ₹3087 करोड़ का नया टोल रोड प्रोजेक्ट, ₹41 है शेयरों का भाव

Stock in Focus: इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की कंपनी को ओडिशा में ₹3,087 करोड़ की बोली के साथ नया टोल रोड प्रोजेक्ट मिला है। 20 साल के टोल अधिकार से कंपनी के लॉन्ग टर्म कैश फ्लो पर असर दिख सकता है। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Jan 06, 2026 पर 7:57 PM
Stock in Focus: इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी को मिला ₹3087 करोड़ का नया टोल रोड प्रोजेक्ट, ₹41 है शेयरों का भाव
IRB Infrastructure का शेयर मंगलवार को BSE पर 0.59% की गिरावट के साथ ₹41.88 पर बंद हुआ।

Stock in Focus: इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी IRB Infrastructure Trust ने मंगलवार, 6 जनवरी को बताया कि उसे ओडिशा में एक टोल रोड प्रोजेक्ट के लिए नेशनल हाईवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) से लेटर ऑफ अवॉर्ड (LoA) मिला है। यह प्रोजेक्ट टोल ऑपरेट ट्रांसफर (TOT)-18 बंडल के तहत दिया गया है और इसके जरिए ट्रस्ट को 20 साल तक टोल वसूली का अधिकार मिलेगा।

इस डील के तहत IRB Infrastructure Trust, NHAI को ₹3,087 करोड़ की अपफ्रंट बिड कंसेशन फीस का भुगतान करेगा। इसके बदले ट्रस्ट को तय अवधि के लिए टोलिंग राइट्स मिलेंगे, जो इसके लॉन्ग-टर्म कैश फ्लो को मजबूत करने में मदद करेंगे।

NH-16 का 74.5 किमी सेक्शन शामिल

यह प्रोजेक्ट नेशनल हाईवे-16 के चांदीखोल-भद्रक सेक्शन से जुड़ा है। इसकी लंबाई करीब 74.5 किलोमीटर है। इसके तहत टोलिंग के साथ-साथ सड़क का ऑपरेशन, मेंटेनेंस और तय अवधि के बाद ट्रांसफर की जिम्मेदारी भी ट्रस्ट के पास होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें