Get App

Stock in Focus: इस साल 46% गिरा स्टॉक, अब विदेश से मिला बड़ा कॉन्ट्रैक्ट; शेयरों पर रहेगी नजर

Stock in Focus: स्वदेशी फ्लूइड हैंडलिंग कंपनी की साउथ अफ्रीका इकाई को ₹426 करोड़ का बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिला है। स्टॉक इस साल यानी 2025 में 46% टूटा है। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Nov 17, 2025 पर 8:02 PM
Stock in Focus: इस साल 46% गिरा स्टॉक, अब विदेश से मिला बड़ा कॉन्ट्रैक्ट; शेयरों पर रहेगी नजर
WPIL का शेयर 17 नवंबर को 0.58% की बढ़त के साथ ₹387.3 पर बंद हुआ।

Stock in Focus: भारतीय कंपनी WPIL की साउथ अफ्रीका स्थित इकाई को Matla a Metsi Joint Venture से ₹426 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। कंपनी ने सोमवार, 17 नवंबर को बताया कि यह प्रोजेक्ट चार साल में पूरा किया जाएगा।

किस प्रोजेक्ट का काम मिला?

यह ऑर्डर Mokolo Crocodile Water Augmentation Project (Phase 2) के लिए है। इसके तहत WPIL पूरी इलेक्ट्रो-मैकेनिकल और इंस्ट्रूमेंटेशन वर्क्स की जिम्मेदारी संभालेगी।

इस प्रोजेक्ट का मकसद Mokolo डैम से पानी लाकर Waterberg क्षेत्र के वाटर स्टेशनों और Lephalale नगरपालिका की बढ़ती जरूरतों को पूरा करना है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें