Stock Market Today: बाजार में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स 52 हफ्ते की ऊंचाई पर दिख रहा है। निफ्टी पर एलटीआईमाइंडट्री, जेएसडब्ल्यू स्टील, आईटीसी, ओएनजीसी और टाइटन टॉप गेनर नजर आ रहे हैं। जबकि इंडसइंड बैंक, एमएंडएम, मारुति सुजुकी, डॉ रेड्डीज लैब्स और सिप्ला टॉप लूजर दिख रहे हैं। वहीं, 11 जुलाई को सेंसेक्स 273 अंक बढ़कर 65617.84 पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 83.50 अंक बढ़कर 19439.40 पर बंद हुआ था। उधर पिवट प्वाइंट कैलकुलेटर से संकेत मिल रहा है कि आज निफ्टी के लिए 19412 पर सपोर्ट दिख रहा है। उसके बाद 19386 और 19345 पर अगले सपोर्ट हैं। जबकि ऊपर की तरफ इसके लिए 19495 पर पहला रजिस्टेंस हो सकता है। जिसके बाद 19521 और 19562 पर अगले रजिस्टेंस हो सकते हैं।
करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।
डॉलर इंडेक्स 2 महीने के निचले स्तर पर
बुधवार को डॉलर अपने प्रमुख प्रतिस्पर्धियों के मुकाबले दो महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया, जबकि बैंक ऑफ इंग्लैंड (बीओई) की उम्मीदों के मुताबिक स्टर्लिंग 15 महीने के शीर्ष पर पहुंच गया। अमेरिकी महंगाई के आंकड़े बुधवार को आने वाले हैं, उम्मीद है कि जून में रिटेल महंगाई में सालाना आधार पर 5 फीसदी की बढ़ोतरी होगी। महंगाई आंकड़ो के आने से पहले अमेरिकी डॉलर इंडेक्स दूसरी बड़ी मुद्राओं के मुकाबले दो महीने के निचले स्तर 101.45 पर गिर गया। इस बीच यूरो 0.07 फीसदी बढ़कर 1.1018 डॉलर पर पहुंच गया। ये मंगलवार के दो महीने के उच्चतम स्तर 1.1027 डॉलर के करीब पहुंच गया।
12 जुलाई को आने वाले नतीजे
आज यानी 12 जुलाई को टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, 5पैसा कैपिटल, आनंद राठी वेल्थ, स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स, आर्टसन इंजीनियरिंग, हैथवे भवानी केबलटेल एंड डेटाकॉम और सनथनगर एंटरप्राइजेज के 30 जून 2023 को खत्म हुई तिमाही के नतीजे आएंगे जिन पर बाजार की नजरें रहेंगी।
यूरोपीय बाजार मंगलवार को तेजी के साथ बंद हुए थे। निवेशक अमेरिकी महंगाई आंकड़ों की प्रतीक्षा कर रहे हैं। पैन-यूरोपीय स्टॉक्स 600 इंडेक्स 0.7 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ था। लगभग सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए थे। कंस्ट्रक्शन और मटेरिय शेयरों में 1.76 फीसदी की बढ़त हुई, जबकि हेल्थ केयर शेयरों में 0.12 फीसदी की गिरावट आई।
आज खुला उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक का आईपीओ
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक का आईपीओ आज 12 जुलाई खुल गया है। ये आईपीओ 14 जुलाई को बंद हो जाएगा। एंकर निवेशकों के लिए 11 जुलाई को एंकर बुक खुली रहेगी। इस इश्यू का प्राइस बैंड 23-25 रुपये प्रति शेयर तया किया गया है। बैंक की आईपीओ इश्यू से 500 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई है। इस आईपीओ में सिर्फ फ्रेश इश्यू होगा। इस इश्यू से मिले पैसे का इस्तेमाल टियर - 1 पूंजी आधार को बढ़ाने और कंपनी की दूसरी जरूरतों के पूरा करने में किया जाएगा। इश्यू की लॉट साइज 600 इक्विटी शेयरों की होगी। यानी इसमें न्यूनतम निवेश राशि 15,000 रुपये होगा। अधिकतम 13 लॉट के लिए आवेदन किए जा सकेंगे यानी अधिकतम निवेश राशि 1.95 लाख रुपये होगी।
क्रूड में तेजी, ब्रेंट का भाव 80 डॉलर के करीब
इस बीच कच्चे तेल में जोरदार तेजी आई है। क्रूड 10 हफ्तों की ऊंचाई पर पहुंच गया है। क्रूड 1 दिन में करीब 2.50 फीसदी चढ़ा है। ब्रेंट का भाव 80 डॉलर के करीब पहुंच गया है। वहीं, WTI का भाव 75 डॉलर के करीब पहुंच गया है। उत्पादन में गिरावट से इसको सपोर्ट मिल रहा है। सऊदी और रूस अगस्त में उत्पादन घटाएंगे। OPEC+ के कई और देश भी उत्पादन घटाएंगे। डॉलर में कमजोरी से भी भाव चढ़े हैं। लगातार चौथे दिन डॉलर इंडेक्स 102 के नीचे है।
आज एशियाई बाजारों में कमजोरी देखने को मिल रही है। GIFT NIFTY 10 बजे के आसपास 16 अंक नीचे कारोबार कर रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.69 फीसदी गिरावट के साथ 31988.37 के आसपास दिख रहा है। हालांकि स्ट्रेट टाइम्स में बढ़त देखने को मिल रही है। ये 0.46 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, ताइवान का बाजार 0.24 फीसदी की तेजी के साथ 16938.76 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.14 फीसदी की तेजी दिखा रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.22 फीसदी की तेजी दिख रही है। जबकि शंघाई कम्पोजिट 0.13 फीसदी की गिरावट के साथ 3,217.28 के स्तर पर दिख रहा है।