Get App

आज 10 लाख रुपये कहां निवेश करने पर सबसे ज्यादा फायदा? जानिए Mahindra Manulife MF के एंथोनी हेरदिया का जवाब

Mahindra Manulife Mutual Fund के CEO एंथोनी हेरदिया ने कहा कि म्यूचुअल फंड निवेश का सबसे आसान और फायदेमंद माध्यम बन गया है। आज लोग फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस ट्रेडिंग और क्रिप्टो पर पैसे लगाने के मुकाबले म्यूचुअल फंड्स में ज्यादा पैसे लगा रहे हैं। आज से 10 साल पहले म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री का एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) 10 लाख करोड़ रुपये था। पांच साल पहले यह 20 लाख करोड़ रुपये था। अब यह 49 लाख करोड़ रुपये हो गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 12, 2023 पर 12:15 PM
आज 10 लाख रुपये कहां निवेश करने पर सबसे ज्यादा फायदा? जानिए Mahindra Manulife MF के एंथोनी हेरदिया का जवाब
एंथोनी हेरदिया ने कहा कि आज इंडियन इकोनॉमी ऐसे प्वाइंट पर है, जहां सभी सेक्टर्स में निवेश के मौके हैं।

Mahindra Manulife Mutual Fund के सीईओ और एमडी एंथोनी हेरदिया (Anthony Heredia) को इंडियन मार्केट में इनवेस्टमेंट के एक से बढ़कर एक मौके दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि इंडियन इकोनॉमी ऐसे प्वाइंट पर है, जहां सभी सेक्टर्स में निवेश के मौके हैं। मनीकंट्रोल से बातचीत में उन्होंने स्टॉक मार्केट्स और इनवेस्टमेंट को लेकर कई अहम बातें बताईं। उन्होंने कहा कि लंबी अवधि के निवेश के लिहाज से इंडिया बहुत स्ट्रॉन्ग दिख रहा है। शॉर्ट टर्म में गिरावट के मौके का इस्तेमाल खरीदारी के लिए किया जा सकता है। अगर इंडियन इकोनॉमी का प्रदर्शन आगे अच्छा रहता है तो अगले 5 से 7 साल में कंपनियों के लिए यहां बड़े मौके होंगे। सभी सेक्टर में निवेश के मौके होंगे। उन्होंने डायवर्सिफिकेशन पर भी जोर दिया। मनीकंट्रोल ने उनसे यह भी पूछा कि अगर आज किसी निवेशक को 10 लाख रुपये का निवेश करना है तो उसे कहां इस पैसे को लगाने पर सबसे ज्यादा फायदा होगा?

म्यूचुअल फंड्स में निवेश से लंबी अवधि में बनेगा पैसा

हेरदिया ने कहा कि आज म्यूचुअल फंड निवेश का सबसे आसान और फायदेमंद माध्यम बन गया है। आज लोग फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस ट्रेडिंग और क्रिप्टो पर पैसे लगाने के मुकाबले म्यूचुअल फंड्स में ज्यादा पैसे लगा रहे हैं। ऐसे में मेरा मिशन ज्यादा से ज्यादा लोगों को म्यूचुअल फंड्स में निवेश करने के लिए प्रेरित करना है। AMFI का फोकस भी ज्यादा लोगों को म्यूचुअल फंड्स में निवेश के लिए आकर्षित करना है। आज से 10 साल पहले म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री का एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) 10 लाख करोड़ रुपये था। पांच साल पहले यह 20 लाख करोड़ रुपये था। अब यह 49 लाख करोड़ रुपये हो गया है। एक दिन यह 100 लाख करोड़ रुपये हो जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें