Get App

महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1000 रुपये, स्त्री सुरक्षा स्कीम में तुरंत करें अप्लाई

Sthree Suraksha Scheme: महिलाओं की आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए स्त्री सुरक्षा स्कीम की शुरुआत की है। केरल सरकार ने यह योजना खास तौर पर उन महिलाओं के लिए लाई है, जो किसी भी दूसरी सरकारी सामाजिक सुरक्षा योजना का लाभ नहीं ले पा रही हैं

Edited By: Sheetalअपडेटेड Dec 25, 2025 पर 3:06 PM
महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1000 रुपये, स्त्री सुरक्षा स्कीम में तुरंत करें अप्लाई
Sthree Suraksha Scheme: महिलाओं की आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए स्त्री सुरक्षा स्कीम की शुरुआत की है।

Sthree Suraksha Scheme: महिलाओं की आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए स्त्री सुरक्षा स्कीम की शुरुआत की है। केरल सरकार ने यह योजना खास तौर पर उन महिलाओं के लिए लाई है, जो किसी भी दूसरी सरकारी सामाजिक सुरक्षा योजना का लाभ नहीं ले पा रही हैं। अक्टूबर में लॉन्च हुई इस योजना के लिए अब अप्लाई करने का प्रोसेस शुरू हो चुका है। पात्र महिलाओं को इस स्कीम के तहत हर महीने 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

सरकार का अनुमान है कि इस योजना से राज्य की करीब 31.34 लाख महिलाओं को फायदा होगा। इसके लिए केरल सरकार ने सालाना करीब 3,800 करोड़ रुपये का बजट तय किया है। योजना की रकम सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। पेमेंट से पहले लोकल निकाय आवेदन की जांच करेंगे। इसके बाद केरल सोशल सिक्योरिटी पेंशन कंपनी के जरिए पैसा खाते में पहुंचेगा।

कौन ले सकता है योजना का लाभ

स्त्री सुरक्षा स्कीम का लाभ लेने के लिए कुछ जरूरी शर्तें तय की गई हैं। आवेदक महिला का केरल की निवासी होना जरूरी है। उम्र 35 से 60 साल के बीच होनी चाहिए। महिला का परिवार वैध राशन कार्ड (AAY या PHH) से जुड़ा होना चाहिए। इसके अलावा आधार कार्ड अनिवार्य है और वह किसी नियमित सरकारी नौकरी में नहीं होनी चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें