Silver Price Today: क्रिसमस के दिन चांदी हुई महंगी, जानिये 25 दिसंबर का सिल्वर रेट

Silver Price Today: क्रिसमस के दिन चांदी महंगी हुई है। बीते 4 दिनों में चांदी का भाव 20000 रुपये तक चढ़ गया है। आज चांदी 1000 रुपये महंगी हुई है। चांदी का दाम दिल्ली में 2,34,000 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है

अपडेटेड Dec 25, 2025 पर 10:49 AM
Story continues below Advertisement
Silver Price Today: 25 दिसंबर क्रिसमस के दिन चांदी महंगी हुई है।

Silver Price Today: आज पूरा देश क्रिसमस का त्योहार मना रहा है। क्रिसमस के दिन चांदी महंगी हुई है। बीते 4 दिनों में चांदी का भाव 20000 रुपये तक चढ़ गया है। आज चांदी 1000 रुपये महंगी हुई है। चांदी का दाम दिल्ली में 2,34,000 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। चेन्नई में एक किलोग्राम चांदी का रेट 2,45,000 रुपये पर पहुंच गया है। यहां जानिये देश के बड़े शहरों में 25 दिसंबर 2025 को चांदी का भाव क्या रहा।

पिछले करीब 10 दिनों में चांदी के भाव तेजी से ऊपर गए हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि बाजार में चांदी उतनी मात्रा में उपलब्ध नहीं है, जितनी तेजी से इसकी मांग बढ़ रही है। अब लोग चांदी को सिर्फ गहनों तक सीमित नहीं रख रहे, बल्कि इसे सुरक्षित निवेश मानकर खरीद रहे हैं। सिल्वर ETF में लगातार निवेश आ रहा है। इसके अलावा अमेरिका में ब्याज दरें घटने की उम्मीद और चीन के 2026 के बाद चांदी के निर्यात पर रोक लगने की आशंका ने भी कीमतों को मजबूती दी है।

दूसरी ओर रिटर्न के मामले में चांदी ने सोने को भी पीछे छोड़ दिया है। साल 2025 में जहां सोने की कीमतों में करीब 65 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई, वहीं चांदी 120 फीसदी से ज्यादा चढ़ चुकी है। सोलर पैनल, ग्रीन एनर्जी और नई टेक्नोलॉजी से जुड़ी इंडस्ट्री में चांदी की जरूरत तेजी से बढ़ रही है। जब एक तरफ मांग लगातार बढ़े और दूसरी तरफ सप्लाई सीमित रहे, तो दाम बढ़ना तय है। यही वजह है कि फिलहाल चांदी ऊंचे स्तर पर बनी हुई है।

गुरुवार 25 दिसंबर 2025 को चांदी का रेट


शहर 1 किलोग्राम चांदी की कीमत रुपये में
दिल्ली 2,34,000
मुंबई 2,34,000
अहमदाबाद 2,34,000
चेन्नई 2,45,000
कोलकाता 2,34,000
गुरुग्राम 2,34,000
लखनऊ 2,34,000
बेंगलुरु 2,34,000
जयपुर 2,34,000
पटना 2,34,000
भुवनेश्वर 2,34,000
हैदराबाद 2,44,000

Silver Gold price: सोना ₹1.50 लाख और चांदी ₹3 लाख के पार! एक्सपर्ट ने बताया 2026 में कितना उछलेगा भाव

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।