Subhash Chandra Bose Jayanti: पश्चिम बंगाल (West Bengal) की सीएम ममता बनर्जी (CM Mamta Banarjee) स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस (Subhash Chandra Bose) की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से 23 जनवरी को राष्ट्रीय अवकाश (national holiday) घोषित करने की अपील की है। ममता बनर्जी ने कहा है कि पूरे देश के लोग अपने महान राष्ट्रनायक (National leader) को श्रद्धांजलि दें, इसके लिए जरूरी है कि नेताजी जन्मदिवस के दिन राष्ट्रीय छुट्टी हो।
उन्होंने कहा कि आजाद हिंद फौज के नाम पर राजरहाट क्षेत्र में एक समाधि स्थल बनाई जाएगी और नेताजी के नाम पर एक विश्वविद्यालय की स्थापना भी की जा रही है। जो राज्य सरकार के फंड से किया जाएगा। वहीं, सीएम बनर्जी ने ट्विटर पर कहा, इस साल कोलकाता में गणतंत्र दिवस की परेड नेताजी को समर्पित होगी।
सीएम ममता बनर्जी ने ट्वीट कर कहा कि हम केंद्र सरकार से फिर से अपील करते हैं कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन को राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया जाए ताकि पूरे देश को राष्ट्रीय नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करने और देशनायक दिवस को सबसे उपयुक्त तरीके से मनाने की अनुमति मिल सके। बंगाल में इस साल गणतंत्र दिवस की परेड में नेताजी की झांकी पेश की जाएगी। इसके साथ ही स्वतंत्रता के 75वें साल के मौके पर बंगाल के अन्य स्वतंत्रता सेनानियों को भी शामिल किया जाएगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इधर, दिल्ली के इंडिया गेट पर नेताजी की प्रतिमा स्थापित करने के मोदी सरकार के फैसले से सुभाष चंद्र बोस का परिवार खुश है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की बेटी अनिता बोस फाफ ने कहा है कि सुभाष चंद्र बोस भारतीयों के दिलों में रहते थे और रहते हैं। वे आगे भी देश के लोगों के दिलों में रहेंगे।