Get App

Digital Life Certificate: इन कारणों से लाइफ सर्टिफिकेट सबमिट करने पर फेल हो जाता है फेस ऑथेंटिकेशन

Digital Life Certificate: यदि 30 नवंबर तक जीवन प्रमाण पत्र जमा नहीं किया जाता है, तो पेंशनर्स को दिसंबर और उसके बाद की पेंशन की पेंशन नहीं मिल पाएगी। जब जीवन प्रमाण पत्र को पेंशन सिस्टम में अपडेट किया जाता है तब जाकर पेंशन दी जाती है। तभी आपको पहले से अटकी पेंशन भी मिलेगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 30, 2023 पर 2:14 PM
Digital Life Certificate: इन कारणों से लाइफ सर्टिफिकेट सबमिट करने पर फेल हो जाता है फेस ऑथेंटिकेशन
जब जीवन प्रमाण पत्र को पेंशन सिस्टम में अपडेट किया जाता है तब जाकर पेंशन दी जाती है।

Digital Life Certificate: प्रत्येक सरकारी पेंशनर्स को पेंशन जारी रखने के लिए आज 30 नवंबर तक बैंक जैसी अधिकृत पेंशन देने वाली एजेंसियों (Pension Disbursing Agencies) को सालाना जीवन प्रमाण पत्र जमा करना होता है। जीवन प्रमाण (Life Certificate) पेंशनर्स के लिए एक बायोमेट्रिक आधारित डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र है और इसे पेंशनर्स के लिए उसके आधार नंबर और बायोमेट्रिक्स का इस्तेमाल करके तैयार किया जाता है। यदि 30 नवंबर तक जीवन प्रमाण पत्र जमा नहीं किया जाता है, तो पेंशनर्स को दिसंबर और उसके बाद की पेंशन की पेंशन नहीं मिल पाएगी।

जब जीवन प्रमाण पत्र को पेंशन सिस्टम में अपडेट किया जाता है तब जाकर पेंशन दी जाती है। तभी आपको पहले से अटकी पेंशन भी मिलेगी। हालांकि, यदि तीन साल या उससे अधिक के पीरियड के लिए जीवन प्रमाणपत्र नहीं किया जाता है। तो पूरे प्रोसेस और अधिकारियों की इजाजत के बाद ही पेंशन मिलना शुरू होगी।

किस टाइप के पेंशनर्स के लिए, फेस ऑथेंटिकेशन टेक्नोलॉजी के माध्यम से जीवन प्रमाण जमा करने की अनुमति नहीं है?

इस तकनीक के माध्यम से दोबारा नौकरी पाने और दोबारा शादी करने के लाइफ सर्टिफिकेट को प्रमाणित नहीं किया जाता है। उन्हें अपने पेंशन डिस्बर्सिंग अथॉरिटी के पास जाकर ही अपना जीवन प्रमाणपत्र जमा कराना होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें